{"_id":"0ed4b4a0-2b4a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-executive-member-shettigar-demands-gadkari-step-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के खिलाफ थम नहीं रहे विरोध के सुर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी के खिलाफ थम नहीं रहे विरोध के सुर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Nov 2012 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ पार्टी में विरोध के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं। सांसद राम जेठमलानी और उनके पुत्र महेश के बाद अब कर्नाटक के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टीगर ने भी गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर डाली है।
विज्ञापन
इससे गडकरी की परेशानी और भाजपा का आंतरिक कलह बढ़ने के आसार हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शेट्टीगर ने कहा कि पूर्ति समूह की संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के चलते गडकरी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी हैं, जिसका धर्म पहले देश हित व फिर पार्टी हित देखना होता है। संघ से जुड़े रहे शेट्टीगर ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें यकीन है कि गडकरी देश और संगठन के हित में उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी नेता ने कहा कि गडकरी को लोगों की सोच का ध्यान रखना चाहिए कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण देकर कहा कि उन्होंने हवाला कांड में नाम आने पर इस्तीफा दे दिया था। शेट्टीगर के इस बयान पर पार्टी ने हालांकि अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पार्टी इस तरह के विवादित बयान देने वालों पर नजर रखे हुए है और इनके मामले पार्टी की अनुशासन समिति को भेजे जा सकते हैं।
बहरहाल, शेट्टीगर से पहले राम जेठमलानी और उनके पुत्र महेश जेठमलानी भी गडकरी के खिलाफ विरोध जता चुके हैं। जेठमलानी यह भी दावा कर चुके हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा व शत्रुघ्न सिन्हा भी उनकी मांग के साथ हैं। पार्टी के इन दिग्गजों ने भी जेठमलानी के इस दावे का अब तक खंडन नहीं किया है।