{"_id":"ab178afe-8d97-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-demands-scaling-down-of-diplomatic-relations-with-pak-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से राजनीतिक रिश्ते खत्म किए जाएं: भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक से राजनीतिक रिश्ते खत्म किए जाएं: भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद पर आतंकी हमलों के दोषी अफजल गुरू को लेकर पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में पारित प्रस्ताव पर भाजपा बिफर पड़ी है।
विज्ञापन
पार्टी ने पाकिस्तान से सभी राजनीतिक संबंध तोड़ने की मांग करते हुए कहा है कि इस बिगड़े पड़ोसी को सबक सिखाने की सख्त जरूरत है।
संसद के भीतर व बाहर पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरकर भाजपा ने कहा कि वह यही भाषा समझता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधिसभा की बैठक में हिस्सा ले रहे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जयपुर से पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और लोकसभा में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पाकिस्तान पर जमकर बरसे। भाजपा ने पाकिस्तान के प्रति लचीला रुख अपनाने पर यूपीए सरकार को भी आड़े हाथों लिया। जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की संसद में पारित प्रस्ताव पूरी तरह से भारत के अंदरूनी मामलों में दखल है।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव एक तरह से वहां की राजनीति का आधिकारिक बयान है, जो आतंकी हमलों का अनुमोदन करता है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में बम विस्फोट, सीमा पर भारतीय सैनिक का सर काटना, श्रीनगर में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला और अब वहां की संसद से पारित प्रस्ताव बताता है कि भारत के प्रति पाकिस्तान के क्या इरादे हैं।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि संसद पर आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का शुरू से ही संदेह रहा है। अब वृहस्पतिवार का प्रस्ताव इस संदेह की पुष्टि करता है कि इस आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाने की बात करते हैं, लेकिन अब उन्हें यह बात भूल जानी चाहिए।
राजनाथ ने तो बेहद आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा यदि पाकिस्तान आतंकियों का समर्थन करना बंद नहीं करता है तो भारत को इस्लामाबाद से अपना उच्चायुक्त तुरंत वापस बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से पाकिस्तान ने वास्तव में आतंकी समूहों के साथ अपने संबंधों पर मुहर लगा दी है।
यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने का समय आ गया है। अफजल के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर पाक ने हर सीमा पार कर दी है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह सरकार को तय करना है कि क्या सबक सिखाया जाए।