फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp congress spent more than rs 1200 crore in elections in 2014

बहुमत के लिए BJP ने खर्च किए सात अरब रुपए

Sat, 17 Jan 2015 05:36 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
bjp congress spent more than rs 1200 crore in elections in 2014

भाजपा ने पिछले वर्ष हुए लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में 714 करोड़ रुपए खर्च किए थे। कांग्रेस ने उन्हीं चुनावों में प्रचार आदि पर 516 करोड़ रुपए खर्च किए।

विज्ञापन


दोनों पार्टियों के चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर डाला है। कांग्रेस ने आयोग को खर्चों का ब्योरा पिछले महीने 22 दिसंबर को सौंपा था। भाजपा ने अपना ब्योरा 12 जनवरी को दिया है। हालांकि चुनावी खर्च का ब्योरा सौंपने की अंतिम तारीख पिछले साल 22 अगस्त को थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव पिछले साल अप्रैल और मई महीने में कराए गए थे। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडीसा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के चुनाव भी कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP, कांग्रेस ने अन्य पार्टियों से कई गुना ज्यादा खर्च किया

bjp congress spent more than rs 1200 crore in elections in 2014

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर की अन्य पार्टियों से कई गुना ज्यादा पैसे खर्च है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन चुनावों में 51 करोड़ और बसपा ने 30 करोड़ खर्च किए थे। भाजपा और कांग्रेस की खर्च की रकम जोड़ दें तो वह 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष चुनाव खर्च की सीमा की समीक्षा की थी। बड़े राज्यों में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए सीमा 70 लाख थी, जबकि छोटे राज्यों में ये सीमा 54 लाख के आसपास थी।

राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त अन्य पार्टियों में सीपीएम ने 18 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अधिकांश पार्टियों ने चुनाव खर्चों का ब्योरा बहुत ही देर से जमा किया। चुनाव आयोग ने भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 20 पार्टियों को कारण बताओ नोटिस भी भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed