फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp complains to ec against speech of rahul gandhi

कांग्रेस से छीनो हाथ का निशान: भाजपा

Mon, 28 Oct 2013 08:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
bjp complains to ec against speech of rahul gandhi

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कांग्रेस की मान्यता रद्द करने और उसका चुनाव चिन्ह जब्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी पर वोट के लिए लोगों को धर्म व संप्रदाय के आधार पर बांटने और उनमें नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में पार्टी के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत से मुलाकात कर कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने और उसका चुनाव चिह्र जब्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में नकवी ने पत्रकरों को बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश और राजस्थान की रैलियों में की गई टिप्पणियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। राहुल ने वोटों के लिए विभिन्न संप्रदायों को भड़काने और उन्हें बांटने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा घृणा और नफरत की राजनीति कर रही है। राहुल ने सोच समझ कर भाजपा और उसके नेताओं पर झूठे, आधारहीन आरोप लगा उन्हें बदनाम करके जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है।

भाजपा के कानूनी मामलों के सेल के प्रमुख सत्य पाल जैन ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। राहुल गांधी ने हिंदू-सिख और हिंदू-मुसलमानों के बीच संप्रदायिक घृणा और तनाव बढ़ाने वाले भाषण देकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।


साथ ही नकवी ने राहुल के पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितो से संपर्क करने के बयान की भी निंदा की।

उन्होंने कहा राहुल दिग्विजय सिंह नहीं हैं। वह पार्टी के स्टार कैंपेनर और वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आयोग से गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नकवी के साथ शिष्टमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर, सतपाल जैन और पिंकी आनंद शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed