{"_id":"632efc077f37383558cd873c9c3e4dae","slug":"bjp-bandh-in-tamil-nadu-to-22-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में भाजपा का 22 को बंद का आह्वान ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तमिलनाडु में भाजपा का 22 को बंद का आह्वान
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 21 Jul 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के महासचिव वी रमेश की बेरहमी से की गई हत्या ने राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा दी है। पार्टी ने हत्या के विरोध में 22 जुलाई को राज्य भर में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
पार्टी के नए चेहरे नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
शुक्रवार रात को 52 साल के रमेश की सलेम में पार्टी कार्यालय से अपने घर लौटते समय चार लोगों के अज्ञात गैंग ने धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के स्कूलों को शनिवार को बंद कर दिया गया। प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार से हत्या की न्यायिक जांच की मांग करते हुए 22 जुलाई को राज्य में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
हत्या की निंदा करते हुए पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा कि रमेश की हत्या से उन्हें बेहद धक्का लगा है।
घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देनी चाहिए। रमेश के अलावा पिछले साल भर में पार्टी के तीन और राज्य स्तरीय नेताओं अरुण रेड्डी, पी मुरुगन और वेल्लियन की हत्या हो चुकी है।
पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने घटना की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।