फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP backfoot after Results.

नतीजों के बाद महाराष्ट्र में बैकफुट पर भाजपा

Wed, 17 Sep 2014 11:53 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
BJP backfoot after Results.

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में तनाव अब भी जस का तस है। दोनों दलों के बीच सीट और मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच कायम है। शिवसेना अब भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं है जबकि उपचुनाव के नतीजों से भाजपा भी बैकफुट पर आ गई है।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में पार्टी के कोरग्रुप के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शिवसेना के साथ जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर जारी टकराव में बीच का रास्ता निकालने के लिए मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर चली बैठक के बाद यह तय हुआ कि बुधवार की शाम मुंबई में अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ मंथन बैठक करेंगे। इसके बाद ही शिवसेना के साथ गठबंधन जारी रखने के संबंध में अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव के तेवर हुए सख्त

BJP backfoot after Results.

सूत्रों का कहना है कि अभी तक शिवसेना के खिलाफ आक्रामक रही भाजपा को उपचुनाव के नतीजों ने निराश कर दिया है, जिससे पार्टी के रुख में नरमी आई है।

सख्त तेवर अपना रहे उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और प्रमुख नेताओं सहित शिवसेना जिला प्रमुखों को मुंबई बुलाया है।

इस बैठक में शिवसेना अकेले लड़ने की संभावनाओं पर विचार करेगी। इसके साथ ही उद्धव ने घटक दलों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।

मंगलवार को उन्होंने आरपीआई अध्यक्ष व सांसद रामदास अठावले को मातोश्री बुलाया। समझा जाता है कि उद्धव ने अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में अठावले से राय मशविरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed