{"_id":"42efc6b4-62e8-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-and-rss-conducting-terror-training-camps-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा व संघ चला रहे हैं आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भाजपा व संघ चला रहे हैं आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के चिंतन शिविर में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और आरएसएस पर देश में भगवा आतंक फैलाने के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिविर के अंतिम दिन शिंदे ने अपने भाषण में कहा, 'जांच रिपोर्टों में पाया गया है कि भाजपा और संघ देश में आतंक फैलाने के लिए ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और मालेगांव में बम विस्फोट इसके उदाहरण हैं। शिंदे ने कहा कि हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा ओर सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
भाजपा ने गृहमंत्री शिंदे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के गृहमंत्री का बयान अत्यंत ही शर्मनाक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिंदे के बयान के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। संघ प्रवक्ता राम माधव ने कहा कि शिंदे ने बयान अपने नेताओं को खुश करने के लिए दिया है।
वहीं, शिंदे ने अपने बयान की सफाई में कहा कि उन्होंने आज जो कहा वह नया नहीं है मीडिया रिपोर्टों में ये बात कई बार कही गई है।