फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp and congress blamed each other about assam riots

असम दंगे पर बीजेपी-कांग्रेस में सियासी दंगल

Mon, 05 May 2014 07:58 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
bjp and congress blamed each other about assam riots

देश में हो रहे आम चुनाव के बीच असम के दो जिलों में भड़की हिंसा को लेकर भाजपा व कांग्रेस में सियासी दंगल छिड़ गया है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर दंगा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के चलते असम में बार बार दंगे हो रहे हैं। दंगों को रोकने के लिए कांग्रेस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल तथा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मोदी की विभाजनकारी नीतियों के चलते देश में दंगे का माहौल बना हुआ है। असम में मोदी के बयान के बाद ही दंगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्नूपगेट पर बोलते हैं शिंदे लेकिन असम पर चुप'

bjp and congress blamed each other about assam riots

भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते केंद्र तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार असम में हिंसा के लिए जिम्मेदार है। पहले 2008 फिर 2012 तथा अब फिर से तीसरी बार असम में दंगा भड़का है। असम में कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने दंगा व हिंसा रोकने के लिए कोई कोशिश नहीं की।

प्रसाद ने सीधा आरोप लगाया कि असम सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे बीस साल से असम प्रदेश से सांसद चुने जा रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि दस साल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बावजूद उन्होंने वहां बार-बार होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने गृहमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिंदे साहब स्नूपगेट पर तो बोलते हैं, लेकिन तीन दिन से हिंसा की चपेट में जल रहे असम पर चुप हैं।

मोदी पर सिब्बल और उमर का हमला

bjp and congress blamed each other about assam riots

इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का श्रेय मोदी को जाता है। मोदी देश को तोड़ने वाले शख्स हैं।

उन्होंने कहा कि 1984 से अब तक देखें तो भाजपा, संघ परिवार और नरेंद्र मोदी का एक सूत्रीय एजेंडा देश को बांटने का रहा है। असम में सांप्रदायिक हिंसा के लिए नरेंद्र मोदी को सीधे जिम्मेदार मानने के सवाल पर सिब्बल ने कहा कि यह तो जांच कराने के बाद पता चलेगा कि कौन इस सबके पीछे है।

कांग्रेस के उलट जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीधे नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले असम में चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने असम रहने वाले सभी मुसलमानों को बांग्लादेशी बताया था। उनके भाषण के बाद ही असम में मुस्लिमों पर हमले हुए हैं। इन हमलों में अब तक 32 मुसलमानों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed