फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP Aggressive, the political struggle continue in parliament

सुलह-सफाई के बजाए आक्रामक हुई भाजपा, संसद में सियासी संग्राम जारी

Fri, 24 Jul 2015 12:57 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP Aggressive, the political struggle continue in parliament

संसद को चलाने में ललित गेट और व्यापम घोटाले की सियासी आंच का सामना कर रही मोदी सरकार ने विपक्ष के साथ सुलह सफाई की कोशिश छोड़कर आक्रामक रुख अपना लिया है।

विज्ञापन


इस क्रम में सरकार और भाजपा की ओर से सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद पर निशाना साधने के बाद कांग्रेसी राज्य सरकारों को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी घेरा गया।
विज्ञापन


एक दिन पहले बुधवार को भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सचिव का कथित स्टिंग वीडियो जारी कर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया था। ऐसे में संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जारी सियासी संग्राम के टलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी ठप रही दोनों सदनों की कार्यवाही

BJP Aggressive, the political struggle continue in parliament

बृहस्पतिवार सुबह तक सरकार की योजना गतिरोध तोड़ने के लिए विपक्षी नेताओं से बातचीत का सिलसिला शुरू करने की थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली दोपहर में विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे।

हालांकि, इसी बीच राबर्ट वाड्रा की संसद के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद सरकार ने इरादे से पलटते हुए हमलावर रुख में पैनापन लाने की रणनीति बनाई।

बताते हैं कि कार्यवाही शुरू से पहले पीएम मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई बैठक में विपक्ष के आगे झुकने के बदले तेवर और कड़ा करने की रणनीति बनी।

बैठक में पीएम ने भ्रष्टाचार के मोर्चे पर सरकार को घेर रहे विपक्ष को इसी मोर्चे पर घेरने के लिए और आक्रामक रुख अपनाने का मंत्र दिया।

सरकार और पार्टी की योजना विपक्ष शासित राज्य सरकारों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को सिलसिलेवार तरीके से उठाने की है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले में मोर्चा खोला गया।

हरीश के बाद निशाने पर वीरभद्र

BJP Aggressive, the political struggle continue in parliament

भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि वीरभद्र ने अपने लाभ के लिए वेंचर एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की एक रद्द परियोजना को मंजूरी दी।

इसके लिए उन्होंने रिश्वत ली। जिस कंपनी की रद्द परियोजना को मंजूरी दी गई उसमें मुख्यमंत्री की पत्नी, बेटे और ओएसडी के शेयर हैं। जिस आनंद नाम के व्यक्ति ने परियोजना के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क साधा उसके खाते में छह करोड़ रुपये जमा किए गए। पार्टी ने वीरभद्र पर स्कूटर और ऑयल टैंकर से सेबों की सप्लाई करने का भी आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश में दिग्विजय को घेरने में जुटी

BJP Aggressive, the political struggle continue in parliament

व्यापम घोटाले के गढ़ मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 10 सालों के कार्यकाल को खंगालने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा नियुक्तियों के मामले में एफआईआर के बाद राज्य में कांग्रेस नेता सरला मिश्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत की सीबीआई जांच की मांग एक बार फिर उठने लगा है।

व्यापम घोटाले को जोरशोर से उठाने के बाद विधानसभा में हुईं नियुक्तियों के पुराने मामले में दिग्विजय और पूर्व स्पीकर श्रीनिवास तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सरला मिश्रा की मौत में दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह की भूमिका सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed