{"_id":"288faf7f929315607e51049aaeee9345","slug":"bjp-against-communal-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वोट बैंक के लिए कांग्रेस ला रही है सांप्रदायिक हिंसा बिल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'वोट बैंक के लिए कांग्रेस ला रही है सांप्रदायिक हिंसा बिल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट की हरी झंडी मिलने से नाराज भाजपा सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम बिल के खिलाफ मैदान में उतर आई है। पार्टी के संसदीय दल ने इस बिल का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बैठक के बाद राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उप नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक देश के संघीय ढांचे पर प्रहार है। यह बिल जल्दबाजी में कैबिनेट में पारित कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र को राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम बिल को लेकर कांग्रेस व यूपीए सरकार की कड़ी आलोचना की गई।
विज्ञापन
भाजपा शुरू से इस बिल का विरोध करती रही है। अब चुनावी साल में इस मुद्दे पर कांग्रेस पर सियासी हमला तेज करने जा रही है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से भाग रही कांग्रेस लोकसभा चुनाव निकट देख वोट बैंक बढ़ाने के लिए ही यह विधेयक लाना चाहती है।
जबकि राष्ट्रीय एकता परिषद की 2011 में हुई बैठक में पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर मुख्यमंत्रियों ने इस आधार पर विधेयक का विरोध किया था कि यह संविधान के संघीय ढांचे के खिलाफ है।