फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

मैच में BJP का कांग्रेस-AAP पर बाउंसर

Mon, 24 Mar 2014 03:56 PM IST
समर्थ सारस्वत/अमर उजाला, दिल्ली
समर्थ सारस्वत/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

शुक्रवार शाम खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में जब ओवर खत्म होता या कोई विकेट गिरता, तो अंदाजा होता है कि सियासी मैच भी अपने शबाब पर हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया और भाजपा ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी को बोल्ड करने की कोशिश की।

विज्ञापन


दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं भाजपा के नए चुनावी विज्ञापनों की, जिनमें क्रिकेट का चोला ओढ़कर कांग्रेस और AAP की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। ये पहला मौका है, जब भाजपा ने अपने विज्ञापनों से आम आदमी पार्टी पर सीधा हमला बोला है।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा आप पर हमला बोलने से बचती रही है। इस वीडियो के जरिए भाजपा ने जहां आप के धरने का मजाक उड़ाया है वहीं कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया।

AAP के धरने-प्रदर्शन का मजाक

bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

भारत-पाक‌िस्तान मैच के दौरान द‌िखाए गए इन व‌िज्ञापनों में आम आदमी पार्टी के धरने-प्रदर्शन की रणनीति और राजनीति पर हमला किया गया है। इस व‌िज्ञापन में मैच के जर‌िए द‌िखाया गया है क‌ि कुछ लोग मैच रोककर अपनी मांग मनवाने के ल‌िए प‌िच पर ही धरना देने लगते हैं।

इसके बाद तुरंत बाद टैगलाइन के साथ भाजपा का चुनाव च‌िन्ह द‌िखाई देता है और ल‌िखा आता है क‌ि आप (AAP) जैसा कोई मैदान में न आए। भाजपा ने इस व‌िज्ञापन के जर‌िए सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

अरव‌िंद केजरीवाल के मोदी पर लगातार हमले के बावजूद भगवा दल ने अब तक सियासत के नए खिलाड़ी को लेकर चुप्पी का रवैया अपना रखा था। लेकिन चुनाव प्रचार के विज्ञापनों से अब उसने अपने हाथ खोल लिए हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल

bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

आम आदमी पार्टी के अलावा भाजपा के इन व‌िज्ञापनों में कांग्रेस को निशाना बनाकर भी हमले किए गए हैं। एक ऐसे ही व‌िज्ञापन में टॉस के दौरान अंपायर दूसरी टीम के कप्तान को बुलाता है, लेक‌िन दूसरी टीम का कप्तान गायब है। तभी अंपायर पूछता है क‌ि कप्तान बाबा कहां हैं?

इस व‌िज्ञापन में बाबा के जर‌िए कांग्रेस को ब‌िना नेतृत्व की टीम बताकर न‌िशाना साधा गया है। इसके अलावा कई दूसरे ऐड भी तैयार क‌िए गए हैं, ज‌िसमें कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट के जर‌िए चुनावी निशाना

bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

भारतीय जनता पार्टी ने क्रिकेट पर आधार‌ित इन व‌िज्ञापनों को खास टी-20 वर्ल्ड कप के ल‌िए बनाया गया है। दरअसल पूरे देश की नजर इन मैचों पर है और इसका लाभ राजनीत‌िक पार्टी भी उठाना चाहती है।

ताक‌ि ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की जा सके। इन व‌िज्ञापन के जर‌िए साफ तौर पर भाजपा मोदी को देश के ल‌िए एकमात्र व‌िकल्प के रूप में पेश कर रही है और राहुल-केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।

इनके अलावा भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था और मजबूत नेतृत्व के मुद्दे उठाते हुए मोदी को सशक्त उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रही है।

कांग्रेस ने भी मारा मौके पर चौका

bjp ad campaign attacking cong, aap telecasts while cricket t20 matches

जब भाजपा और आप दोनों दल हमलावर हो रहे हों तो भला कांग्रेस कैसे चुप रह सकती थी। कांग्रेस भी देर ना करते हुए तुरंत इस सियासी संग्राम में कूद गई।

कांग्रेस ने भी मैच के दौरान अपना विज्ञापन प्रसारित करना शुरू कर दिया। कांग्रेस के इस विज्ञापन में पार्टी को समाज के सभी वर्गों के सा‌थ खड़ा हुआ दिखाया गया।

'हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की' की टैग लाइन वाले इस विज्ञापन के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से अपनी पार्टी को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed