{"_id":"302a9460-dcd6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-8-ft-down-by-appointing-narendra-modi-poll-campaign-chief-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी की ताजपोशी से 8 फीट नीचे धंस गई है भाजपा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘मोदी की ताजपोशी से 8 फीट नीचे धंस गई है भाजपा'
पणजी/एजेंसी
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाने पर कांग्रेसी सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस कदम से उनकी पार्टी ‘आठ फीट’ नीचे धंस गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इससे कांग्रेस काफी खुश है। लोकसभा चुनावों के लिए मोदी को चुनाव प्रचार का मैनेजर बनाने से भाजपा आठ फीट नीचे चली गई है।’
फ्रांसिस्को लोकसभा में दक्षिणी गोवा से सांसद हैं, जहां पर अल्पसंख्यक मतदाता ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें दक्षिणी गोवा में भाजपा को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीनियर कांग्रेसी नेता का कहना है कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह फिर से इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि पार्टी में उन्हीं के साथी दक्षिणी गोवा की सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चर्चिल एलिमाओ ने अभी से ही पार्टी में इस सीट के लिए लॉबिंग करनी शुरू कर दी है।
कांग्रेसी सांसद ने फिलहाल लोकसभा चुनाव पर बात करने से इंकार करते हुए कहा कि टिकट मिलने के बाद ही वह कुछ बोलेंगे।