रेप पी़ड़िता को न्याय के बदले पंचायत ने देने चाहे 50 हजार रुपए
बिहार में एक पंचायत ने रेप पीड़िता को 50 हजार रुपए लेकर गर्भपात कराने का आदेश दिया है। इस लड़की के साथ चार लोगों ने रेप किया था और अब वह 7 महीने की गर्भवती है। किशनगंज की एक पुलिस अधिकारी श्वेता गुप्ता ने बताया कि लड़की का रेप उसी के गांव के चार भाइयों ने किया था।
उन्होंने बताया कि जब न्याय के लिए वह लड़की अपनी मां के साथ गांव की पंचायत के पास गई और उन लड़कों को सजा दिलाने की बात कही तो पंचायत ने उसे गर्भपात कराने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कही। हालांकि, लड़की ने इस रकम को लेने से मना कर दिया।
यह पंचायत किशनगंज जिले के पकोला पलाशमनी गांव की है। 16 साल की इस पीड़िता के पिता राजस्थान में काम करते हैं और उसकी मां दिहाड़ी पर खेतों में काम करती है।