फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bihar election results will have an impact here

बिहार चुनाव परिणाम का यहां भी पड़ेगा असर

Mon, 09 Nov 2015 05:34 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar election results will have an impact here

बिहार के चुनाव परिणाम का असर संसद के आगामी शीत सत्र में भी दिखाई देगा। पहले से ही आक्रामक विपक्ष को सरकार के खिलाफ एकजुट होकर हमलावर होने का मौका मिल गया है। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय के बाद से ही संसद में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

विज्ञापन


अब बिहार के बाद उसका रुख और हमलावर होगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास दादरी की घटना, कलबुर्गी हत्या और हरियाणा के दलितों की हत्या का मुद्दा पहले से ही है। जिनके जरिये उसकी रणनीति संसद में सरकार को घेरने की है।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पीएम से विदेश यात्रा छोड़ किसान, दलित और गरीबों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। संसद में विपक्ष मोदी के विदेश दौरों पर भी निशाना साधेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र के दौरान भी स्थिति ऐसी है कि पीएम विदेश दौरे पर रहेंगे। सरकार को अर्थिक सुधार के लिहाज से अहम माने जा रहे जीएसटी बिल को संसद से पारित करवाने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विपक्ष को साधने की होगी चुनौती

Bihar election results will have an impact here

विपक्ष के विरोध की वजह से सरकार को पहले ही भूमि अधिग्रहण जैसे अहम विधेयक पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं। बिहार के बाद सरकार के रणनीतिकारों की असली अग्निपरीक्षा अब संसद में भी होगी।

सरकार को आर्थिक विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। उसे विपक्ष को भी साधकर आगे बढ़ना होगा। उधर, परिणाम के बाद विपक्ष ने अपने मंसूबों का इजहार करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है सरकार के खिलाफ उसके अभियान में नरमी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed