फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar cm nitish kumar comment on Union Rail Budget

'अब रेलवे की प्राथमिकता में निजीकरण है'

Fri, 26 Feb 2016 05:33 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
bihar cm nitish kumar comment on Union Rail Budget

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल बजट पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ना पैसा खर्च कर पा रही है और ना ही पैसा जुटा पा रही है। रेलवे कठिन दौर में पहुंच गई है। बजट के नाम पर महज एक औपचारिकता निभाई गई है।

विज्ञापन


सरकार को यात्री पक्ष को भी देखना चाहिए। ट्रेनें विलंब से चल रही हैं और स्टेशनों की हालत खराब है। ये सब अब रेलवे की प्राथमिकता में नहीं है। अब उनकी प्राथमिकता में निजीकरण है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि सुर्खियां बटोरने के लिए रेल भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटी हैं, ऐसे में तो किराया कम होना चाहिए था, लेकिन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने की है कॉस्टमेटिक एक्सरसाइज

bihar cm nitish kumar comment on Union Rail Budget

नीतीश ने कहा कि रेल बजट में आमदनी और खर्च का कोई भी ब्योरा नहीं दिया गया है। रेल परियोजनाओं को लेकर भी बजट में कोई ब्योरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे की समस्या का इलाज निजीकरण नहीं है।

निजीकरण से रेलवे एक खास इलाके में ही सिमट जाएगा। नई ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस के नाम पर हैरानी जाहिर करते हुए नीतीश ने इसे रीपैकेजिंग करार दिया।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में साधारण यात्रियों के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस शुरू की थी, जिसमें सभी अनारक्षित डिब्बों को जोड़ा गया था और इस सरकार ने कॉस्टमेटिक एक्सरसाइज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed