फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar BJP to woo Muslims starts nai manjil

मुसलमानों को लुभाने के लिए भाजपा को 'नई मंजिल' का सहारा

Mon, 25 May 2015 12:14 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 May 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
bihar BJP to woo Muslims  starts nai manjil

बिहार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सहारा लेगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय जून में बिहार के फुलवारी शरीफ से अपनी नई और महत्वाकांक्षी योजना ‘नई मंजिल’ की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन


योजना का शुभारंभ वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। यह योजना मदरसों, मकतबों और दारुल-उलूम के आधुनिकीकरण से जुड़ा है।नई मंजिल योजना के जरिए जहां इन संस्थाओं में पढ़ने वालों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं उच्च शिक्षा के लिए इन्हें जामिया मिलिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत कई अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं से संबद्ध किया जाएगा।

मतदाताओं में संदेश देने की कोशिश

bihar BJP to woo Muslims  starts nai manjil

योजना के जरिए मदरसों में मुख्यधारा की शिक्षा भी उपलब्ध कराए जाने की बात है। भाजपा का मानना है कि पहले उस्ताद और इसके बाद नई मंजिल योजना शुरू कर अल्पसंख्यक मतदाताओं में यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि मोदी सरकार अपने ‘एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे में कुरान’ के वादे को पूरा करने में जुटी है।

मालूम हो कि मंत्रालय ने मुस्लिम कारीगरों के हुनर को विकसित करने और इन्हें सहेजने के लिए इसी महीने उस्ताद योजना की शुरुआत की है। दरअसल बिहार के हर चुनाव में राजद के पक्ष में एकजुट होने वाले माय (मुस्लिम और यादव) समीकरण से भाजपा नेतृत्व चिंतित है।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर चुनाव से पहले राजद और जदयू के बीच गठबंधन हुआ तो यह समीकरण और मजबूत हो जाएगा। चुनाव से पहले ही अल्पसंख्यक मंत्रालय ने मुसलमानों को सीधे प्रभावित करने वाली नई मंजिल योजना शुरू करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed