फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big winner and big losers of the haryana election result

चुनाव परिणामः दिग्गजों में कौन जीता, कौन हारा?

Sun, 19 Oct 2014 05:04 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
big winner and big losers of the haryana election result

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में अधिकांश दिग्गज नेता अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन कुछ को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में चतुष्कोणीय मुकाबले में सत्तारूढ़ कांग्रेस चौथे स्थान पर रही लेकिन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड़ दक्षिण सीट पर करीबी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
विज्ञापन


चव्हाण ने निर्दलीय उम्मीदवार विलासराव पाटिल को शिकस्त दी।

हरियाणा में भी सत्तारूढ कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर भारी अंतर से जीते। उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा जन चेतना पार्टी के विनोद शर्मा अंबाला शहर सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।

दुष्यंत चौटाला हारे

big winner and big losers of the haryana election result

कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इनेलो के कैलाश भगत को हराया, जबकि इनेलो के दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट पर भाजपा की प्रेम लता से हार गए।

हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा भी भाजपा की सुनीता सेतिया से हार गए।

इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने एलेनाबाद सीट पर भाजपा के पवन बेनीवाल को हराया, जबकि आदमपुर सीट पर हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई विजयी रहे।

हिसार सीट पर कांग्रेस की सावित्री जिंदल तीसरे नंबर पर रहीं, यहां भाजपा के डॉक्टर कमल गुप्ता विजयी रहे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राणे को कुडाल सीट पर शिवसेना के विजय नाइक के हाथों शिकस्त का सामना करना पडा।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार देवेंद्र फड़नवीस की जीत

big winner and big losers of the haryana election result

मुख्यमंत्री की होड़ में शामिल भाजपा के देवेंद्र फडनवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रफुल्ल पाटिल को हराया।

बोरीवली सीट पर भाजपा के विनोद तावडे ने शिवसेना के उत्तम प्रकाश अग्रवाल पर जीत दर्ज की।

परली सीट से भाजपा उम्मीदवार और दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने एनसीपी के धनंजय मुंडे को शिकस्त दी।

मुक्ताईनगर सीट पर भाजपा के एकनाथ खडसे ने शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल को हराया।

लातूर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख ने भाजपा के शैलेष लाहोटी को मात दी।

अजित पवार जीते

big winner and big losers of the haryana election result

शोलापुर शहर (मध्य) सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परणीति शिंदे को शिकस्त का सामना करना पडा। वह तीसरे स्थान पर रहीं।

कलीना सीट पर कांग्रेस के कृपाशंकर सिंह तीसरे नंबर पर रहे। यहां शिवसेना के संजय गोविंद पोतनिस विजयी रहे जबकि भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे।

बारामती सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा उम्मीदवार को बडे़ अंतर से हराया।

तासगांव से एनसीपी उम्मीदवार और पूर्व गृह राज्यमंत्री आर आर पाटिल ने भाजपा के अजितराव घोरपडे को शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed