फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big profit if will change the job.

नौकरी बदलने वालों के लिए जरूरी खबर

Wed, 03 Sep 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
big profit if will change the job.

राज्य सरकार से नौकरी छोड़कर केंद्रीय विभागों में ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। अब नौकरी बदलने पर उन्हें वेतन का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन


साथ ही जनवरी-2006 से छठे वेतन आयोग के तहत उनके वेतन का निर्धारण किया जाएगा। इस बाबत केंद्रीय एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अगर किसी को राजकीय विभाग में तैनाती के दौरान ही छठे वेतन आयोग का लाभ मिल चुका है और वह केंद्रीय विभाग में पहले के मुकाबले उच्च ग्रेड-पे पर जाता है तो उसे पुराने वेतन पर तीन फीसदी का इंक्रीमेंट दिया जाएगा और पे-बैंड के न्यूनतम पर फिक्स करते हुए वेतन में अगला उच्च ग्रेड-पे जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंक्रीमेंट के साथ होगा वेतन निर्धारण

big profit if will change the job.

अगर किसी राजकीय कर्मचारी को छठे वेतन आयोग का लाभ पहली जनवरी 2006 से न मिलकर उसके बाद की किसी तिथि से मिला है तो केंद्रीय विभाग में ज्वाइनिंग के वक्त उसके वेतन का निर्धारण पहली जनवरी 2006 से छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत किया जाएगा और पुराने वेतन में तीन फीसदी का इंक्रीमेंट देते हुए उसके वेतन में अगला उच्च ग्रेड-पे जोड़ दिया जाएगा।

अगर राजकीय विभाग में तैनात के दौरान किसी को महंगाई भत्ता, अतिरिक्त महंगाई भत्ता या अंतरिम सहायता राशि मिली है तो केंद्रीय विभाग में तैनाती के वक्त उसे घटाकर छठे वेतन आयोग के तहत वेतन का पुनर्निधारण करते हुए तीन फीसदी इंक्रीमेंट के साथ वेतन में अगला उच्च ग्रेड-पे जोड़ दिया जाएगा।

इसके अलावा कोई राजकीय कर्मचारी केंद्रीय विभाग में समान ग्रेड वेतन पर ज्वाइन करता है तो उसे समान ग्रेड वेतन दे दिया जाएगा।

सिविल एकाउंट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि इस आदेश के लागू होने से नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को वेतन का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed