फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big news of the day

NEWS SUPERFAST: दस मिनट में दस खबरें

Sun, 02 Mar 2014 07:33 PM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
big news of the day

कानपुर में आम आदमी पार्टी की रैली में अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी लहर सिर्फ टीवी चैनलों पर है। जनता में तो गुस्से की लहर है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने भाषण में फिर से अंबानी को निशाने पर लिया। एक अप्रैल से गैस के दाम बढ़ने की बात कहते हुए केजरीवाल ने यूपीए सरकार पर अंबानी से पैसे लेने का आरोप लगाया। भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सारे गैस के कुएं अंबानी को दे दिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मोदी और राहुल अंबानी के दिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए दोनों अंबानी का पक्ष ले रहे हैं। कहा कि मोदी और राहुल अंबानी के चमचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुसलमानों को वोट का टुकड़ा बना दिया: मोदी

big news of the day

नरेंद्र मोदी ने अपनी लखनऊ रैली में कहा कि सेक्युलेरिज्म उनके ल‌िए सिर्फ सत्ता पाने का हथकंडा है। हमारा सेक्युलेरिज्म जोड़ने और विकास की बात करता है।

मोदी ने कहा, आंधियों की जिद है जहां बिजली गिराने की, मुझसे में जिद है वहीं आशियां बनाने की। मोदी ने यह भी कहा कि मैं आशा से भरा हूआ इंसान हूं। मेरी पार्टी आशा से भरी हुई पार्टी है।

मोदी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र देख‌िए। पिछड़ी जातियों में पैदा होने के बावजूद भी भाजपा ने मुझे पीएम पद का उम्मीदवार बनाया।

उन्होंने कहा कि आने वाला दौर पिछड़ी जातियों का है, गरीबों का है, पीड़ितों का है। मैं दिल्ली में एक चौकीदार की भूमिका में बैठने वाला हूं। यह भरोसा कर‌िए। मैं देश की तिजोरी पर किसी का पंजा नहीं पड़ने दूंगा। चाहे कोई हाथी पर आए।

इलाहाबाद रैली में मोदी पर जमकर बरसे 'नेताजी'

big news of the day

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं, बच्चे और नदियां इनकी हालत कहीं अगर खराब है तो गुजरात में खराब है। मैंने आजादी के बाद इतना अत्याचार कहीं नहीं देखा जितना गुजरात में हुआ।

मोदी ने कच्छ के सिक्खों की जमीनें छीन लीं, गुजरात में कुपोषण है। मोदी पूरे देश में झूठ बोल लें लेकिन यूपी में झूठ नहीं चलेगा।

केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि केंद्र सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। सोनिया जी ने तो केवल रायबरेली में काम किया लेकिन हमने पूरे यूपी में एक भाव से काम किया।

युवाओं को सपा ने रोजगार दिया, मुफ्त पढ़ाई दी, यूपी के विकास में लगी है।

धरने पर बैठे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश

big news of the day

बिहार के सीएम पटना के गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। नीतीश ने कहा कि जब सीमांध्र को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है तो फिर बिहार को क्यों नहीं?

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एक बार फिर 'विशेष राज्य' कार्ड पर दांव लगाया है। जेडीयू के बिहार बंद का असर दिखने लगा है। जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कीं और ट्रेनों को रोक दिया। एनएच-24 पर आगजनी भी की गई।

बिहार की राजनीति आजकल कई रंग दिखा रही है। लोजपा ने भाजपा का दामन खाम लिया है जबकि माना जा रहा है कि राजद अकेले चुनाव लड़ेगी।

नौकरी का मौका, कांस्टेबल के ल‌िए भर्ती

big news of the day

कर्नाटक पुलिस में सिविल कांस्टेबल के 2794 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें 558 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। वेतनमान के तहत इन पदों पर च‌यनित उम्मीदवार को 5,800-10,500 रुपये दिया जाएगा।

शादी का झांसा देकर 6 महीने तक करता रहा रेप

big news of the day
बिलारी के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर चंदौसी के युवक ने छह माह तक बलात्कार किया। अपने कारोबार में घाटे की बात कहकर पीड़िता के घर से तीन लाख के जेवर और नगदी भी मंगाकर हड़प ली।

अब युवक शादी से मुकर गया। विरोध करने पर उसने छात्रा की अश्लील क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। शनिवार को युवती ने मां के साथ एसएसपी के सामने गुहार लगाई।

कुएं से मिले शहीदों की अस्थि

big news of the day
अमृतसर की तहसील अजनाला में कुएं में दफन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 282 शहीदों की अस्थियों निकालने के लिए शुरू की गई खुदाई के दूसरे दिन शनिवार शात तक करीब 100 शहीदों की अस्थियां निकाल ली गईं।

खुदाई से अब तक कुल 122 शहीदों की अस्थियां मिल चुकी हैं। शुक्रवार को 22 शहीदों की अस्थियां और अवशेष मिले थे।

कुएं की खुदाई का काम इस कुएं के बारे में शोध करने वालों इतिहासकारों और गुरुद्वारा शहीदगंज-शहीदांवाला खूह कमेटी द्वारा सुयंक्त रूप से कराया जा रहा है।

तेंदुए का कहर, 11 बकरियों को बनाया न‌िवाला

big news of the day

उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के शिवहार गांव में तेंदुआ एक किसान की 11 बकरियां खा गया और सात को घायल कर दिया। बाद में घेराबंदी करने पर एक ग्रामीण को घायल कर जंगल की तरफ भाग गया।

गांव में तेंदुए के घुस आने की खबर से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीम उसकी खोजबीन में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के शिवहार गांव में शुक्रवार शाम को तेंदुआ घुस आया।

सब्सिडी रहित गैस सिलेंडरों के दाम घटे

big news of the day

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की मौजूदा कीमतों के आधार पर विमान ईंधन की कीमतें एक फीसदी बढ़ा दी गई है, जबकि बगैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत प्रति किलो 53.50 रुपये घटी है।

विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत दिल्ली में एक फीसदी बढ़ कर प्रति किलो लीटर 74,825.54 रुपये हो गई है। यानी एक किलो लीटर में 753.34  रुपये की बढ़ोतरी।

एक फरवरी को एटीएफ की कीमतों में तीन फीसदी की कटौती की गई थी। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई थी।

कारपोरेट जगत के जासूस हैं मोइली: महेश भट्ट

big news of the day

जानेमाने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एम वीरप्पा मोइली को कारपोरेट जगत का जासूस करार दिया है।

जीएम फसलों पर पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के निर्णय को पलटे जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को भट्ट ने इस बारे में कई ट्वीट किए।

उन्होंने कहा कि मोइली एक कारपोरेट जासूस हैं। उन्हें निश्चित तौर पर यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश में जब 26 करोड़ टन से अधिक अनाज का उत्पादन हो रहा है वैसे में उन्हें जीएम फसलों की क्या जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed