फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big news of the day

TOP TEN: दस बड़ी खबरें सिर्फ दस मिनट में

Fri, 28 Feb 2014 06:03 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
big news of the day

अपनी नई स्टाइल की राजनीति से दिल्ली की सियासत में उबाल लाने के बाद लोकसभा चुनावों की तरफ बढ़ रही आम आदमी पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इनमें से कुछ नामों का खुलासा हो चुका है, जिनमें राजमोहन गांधी, आशुतोष, कुमार विश्वास, अंजलि दमानिया, मीरा सान्याल जैसे नाम शामिल हैं। आगामी चुनावों में जितना ध्यान भाजपा और कांग्रेस की जीती सीटों पर रहेगा, उतनी ही दिलचस्पी आम आदमी पार्टी की सीटों पर भी रहेगी।
विज्ञापन


अब तक अरविंद केजरीवाल इस बारे में अंदाजा जाहिर करने से बच रहे थे कि आगामी चुनावों में उन्हें कितनी सीटें मिल सकती हैं। लेकिन अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी नपुंसक, मर्द तो हमारे पास हैं'

big news of the day
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के पीएम पद के दावेदार को नपुंसक क्या बताया, सियासी बवाल खड़ा हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया है कि थमने का नाम तक नहीं ले रहा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक को गुरुवार को कहना पड़ा कि सलमान ने मोदी के बारे में जो टिप्पणी की, वो उन्हें कतई पसंद नहीं आई। जाहिर है, ये सभी कांग्रेसी नेताओं के लिए चेतावनी की तरह है। हालांकि, राहुल ने मोदी पर हमले जारी रखने की मंजूरी भी दी है।

लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया। मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दिल्ली में एक संस्‍था ने पोस्टर लगा दिए हैं, जिनमें कांग्रेस के दागदार नेताओं को लेकर सलमान खुर्शीद से सवाल किया गया है।

श्रीलंका को दिया 265 रनों का लक्ष्य

big news of the day
एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्योता दिया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद धीमी रही। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)

फातुल्लाह में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 60 रन देकर चार विकेट झटके।

शिखर धवन (94) महज छह रन से अपने शतक से चूक गए। अजंता मेंडिस ने चार गेंद के अंदर दो विकेट झटके। 22 रन अंजिक्य रहाणे सचित्रा सेनानायके की गेंद पर थर्डमैन की दिशा में लपके गए।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली (48) के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। लेकिन कोहली ने आउट होने से पहले धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की।

माल्या ने खरीदा 4 करोड़ का घोड़ा

big news of the day
एक विज्ञापन टीवी पर अक्सर दिखाई दे जाता है कि 'शौक बड़ी चीज है'। लगता है कि विजय माल्या ने इस 'गुरुमंत्र' को आत्मसात कर लिया है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने एक घोड़ा खरीदा है जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इसकी कीमत चार करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। इस घोडे का नाम है एयर सपोर्ट।

उनकी एयरलाइन्स कंपनी डूबे तो डूबे लेकिन माल्या को क्या? कर्मचारियों को बेशक सैलेरी ना मिले, वो आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएं लेकिन भला शौक पर किसका बस चलता है।

फ‌िर भाषण में गलती कर बैठे मोदी

big news of the day

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण शैली कितनी आक्रामक हैं, इससे हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन इसी आक्रामकता की आंधी में वह कई बार तथ्यों के साथ ऐसा खिलवाड़ करते हैं कि बाद में जवाब देना मुश्किल हो जाता है।

मोदी के भाषण में गलतियों की शुरुआत बिहार रैली से मानी जाती है, जब मुख्यमंत्री ‌नीतीश कुमार ने इसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी के इतिहास ज्ञान पर तंज कसते हुए उनके भाषण की खामियों को रेखांकित किया था।

लेकिन ऐसा लगता है कि खूब छीछालेदर होने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने कोई सबक नहीं लिया। एक तरफ वह प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन ऐतिहासिक तथ्यों और कहानियों को लेकर बार-बार चूक कर रहे हैं। ताजा मामला महान क्रांतिकारी भगत सिंह से जुड़ा है।

च‌िराग की जिद्द के आगे झुके रामव‌िलास पासवान

big news of the day

बिहार की राजनीति में अपनी खोयी हुई जमीन तलाश रहे दलित नेता रामविलास पासवान को आखिरकार भाजपा का सहारा मिल ही गया।

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान एक लंबे अरसे से अपने बेटे चिराग पासवान को बिहार की सियासत में स्थापित करना चाहते थे।

बेटा भी भाजपा के साथ चुनाव मैदान में जाने का पक्षधर था, लिहाजा राजनीति मजबूरी और बेटे की जिद्द के कारण बड़े पासवान ने 12 साल बाद एकबार फिर एनडीए में शामिल होने में ही अपनी और पार्टी की भलाई समझी।

सहारा श्री सुब्रत रॉय गिरफ्तार

big news of the day
लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने सरेंडर कर दिया है। ये जानकारी उनके वकील राम जेठमलानी ने मीडिया को दी। उनको अंतरिम राहत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया था। लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में पेश न होने की वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुरुवार को वह दिन आया, जब पुलिस गैर जमानती वॉरंट की तामील कराने लखनऊ स्थित सहारा श्री सुब्रत रॉय के घर पहुंच गई। हालांकि, घर पर उनको सहारा श्री नहीं मिले थे।

गोमती नगर थाने के एसओ अजीत सिंह चौहान ने बताया था कि सहारा शहर और हॉस्पिटल की तलाशी ली गई, लेकिन सहाराश्री नहीं मिले। पुलिस ने अपनी टीम में महिला कांस्टेबल्स को भी रखा था।

कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी

big news of the day

खुशखबरी 50 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी बढ़ गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 90 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस बाबत फैसला किया गया है।

चुनावी मौसम में केंद्र सरकार अपने कर्मियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही थी। चुनाव से ठीक पहले सरकार की योजना अपने 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा पूरी तरह से चुनावी तोहफा है।

इस 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ ही केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता सौ तक पहुंच जाएगा। सरकार अब बस 28 फरवरी को आने वाले ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (एआईसीपीआईआईडब्ल्यू) की बीते साल दिसंबर के संशोधित डाटा का इंतजार है।

नक्सली हमले में 6 जवानों की मौत

big news of the day
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पास नकुलनार के कुआंकोंडा में शुक्रवार सुबह हुए नक्सली हमले में एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुआंकोंडा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जहां पुलिस का एक दल सुरक्षा के लिहाज से वहां मौजूद था।

लगभग 10 पुलिस कर्मियों का दल मोटरसाइकलों पर कुआकोंडा के श्यामगिरी की पहाड़ी पर गश्त लगा रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस दल पर हमला कर दिया।

कमोड में कोबरा देख उड़े होश

big news of the day

रात को आधी नींद में शिल्पा बाथरूम गईं। सामान कुछ बिखरा हुआ था। एक पल के लिए शिल्पा को लगा कि शायद वह नींद में हैं, लेकिन अगले ही पल उनके होश उड़ गए।

मुम्बई निवासी 45 वर्षीय शिल्पा के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनके बाथरूम के कमोड में 6 फुट का कोबरा सांप है।

यह घटना मुंबई के मुलुंड में रहने वाले एक परिवार के साथ हुई। शिल्पा जब बाथरूम गईं तो उन्हें कुछ अजीब सा लगा। वहां पानी का मग, बाल्टी, टॉयलेटरी वगैरह उधर-उधर हो गए थे। शिल्पा यह सोचकर हैरान हुईं कि जब घर में कोई और नहीं था तो फिर ऐसा कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed