{"_id":"a943e36cfb015a47c0e59f27b8431d2b","slug":"big-news-for-bjp-from-assam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी हार के बाद भाजपा को मिली बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बड़ी हार के बाद भाजपा को मिली बड़ी खुशखबरी
गुवाहाटी
Updated Thu, 12 Feb 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हाथों परास्त हुई भाजपा को असम के नगर निगम चुनावों में राहत मिली है। पार्टी ने यहां नगर निगम के 340 वार्डों 30 बोर्डों और टाउन कमेटियों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम तक 743 वार्डों में से 702 के परिणाम घोषित हुए थे, जिनमें से भाजपा ने 340 में बढ़त हासिल की, जबकि कांग्रेस को 232 सीटें मिली हैं। असम गण परिषद को 39 सीटों पर जीत हासिल हुई और एनसीपी चार सीटें जीत सकी है।
विज्ञापन
असम के इन नतीजों से दिल्ली में परास्त भाजपा को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि सत्ताधारी दल कांग्रेस के लिए यह एक झटके की तरह है। इन नतीजों का असर आगामी विधानसभा चुनावों में पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन