बिग बॉस: चैनल के ऑफिस पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन-6 में हिस्सा ले रहे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को शो से बाहर करने की मांग को लेकर संदिग्ध आरपीआई कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां कलर्स चैनल के ऑफिस पर हमला किया। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने त्रिवेदी के इस शो में हिस्सा लेने पर आपत्ति जताई थी और चैनल से उन्हें शो से बाहर करने को कहा था।
आरपीआई कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि यदि त्रिवेदी को शो से बाहर नहीं किया गया तो चैनल को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डिप्टी पुलिस कमिश्नर नामदेव चाह्वण ने बताया कि दोपहर में मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आरपीआई कार्यकर्ता चैनल के ऑफिस पहुंचे और उनमें से एक ने ऑफिस पर पत्थरों से हमला कर दिया।
25 वर्षीय कार्टूनिस्ट त्रिवेदी पर उनके बनाए कार्टून के कारण लगाए गए देशद्रोह के आरोप को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने वापस ले लिया था। त्रिवेदी को गुलाब गैंग की लीडर संपत पाल और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी के साथ इस हफ्ते शो से बाहर करने के लिए नामित किया गया है।