फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhu admission from friday.

बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से

Thu, 12 Mar 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Mar 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
bhu admission from friday.

बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा फार्म आठ अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में हुई यूनिवर्सिटी एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में आवेदन की तिथियां घोषित की गईं।

बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. वीके सिंह ने बताया कि आवेदन संबंधी अधिसूचना 12 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


बताया कि छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में कई जगहों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जिसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। बैठक में कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, वित्त अधिकारी अभय कुमार ठाकुर और संयुक्त कुलसचिव डॉ. एमआर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल बीएचयू में दाखिले के लिए ढाई लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed