फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhopal gas tragedy warren anderson dead

भोपाल गैस कांड के दोषी एंडरसन की मौत

Fri, 31 Oct 2014 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
bhopal gas tragedy warren anderson dead

भोपाल में करीब 30 साल पहले हुई गैस त्रासदी के दोषी वॉरेन एंडरसन की फ्लोरिडा में मौत हो गई है। एंडरसन 92 वर्ष के थे।

विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यूनियन कार्बाइड के प्रमुख एंडरसन की मौत बीते 29 सितंबर को हो गई थी, लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उस वक्त इस बात का खुलासा नहीं किया था।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के भोपाल मे 3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से मिथाइलआइसोसाइनाइट (मिक) नामक एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इस गैस का उपयोग कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन


इस हादसे में करीब 15,000 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई थी। इसके अलावा काफी लोग शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed