फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhatkal new revealation

भटकल के सनसनीखेज खुलासे ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद

Thu, 05 Sep 2013 01:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
bhatkal new revealation

इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के गिरफ्तार आतंकवादी यासीन भटकल ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि देश में उसके संगठन के करीब तीस प्रशिक्षित आतंकी मौजूद हैं।

विज्ञापन


भटकल ने मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को यह भी बताया है कि इन आतंकियों के पास विस्फोट का इतना सामान है, जिससे करीब सौ धमाके किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 
भटकल के इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। भटकल के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी के बाद तहसीम नाम के उसके साथी ने स्थानीय कमान संभाल ली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में आईएम के ऑपरेशन में तहसीम को यासीन भटकल के बाद नंबर दो माना जाता है। भटकल के दिए गए सुरागों के आधार पर एनआईए ने तहसीम की तलाश में बिहार और जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर दबिश भी दी है।

सूत्रों के मुताबिक भटकल की बताई गई सभी बातों को एजेंसी आंख मूंद कर भरोसा नहीं कर रही। पूछताछ कर रहे अधिकारी इस बात का खास खयाल रख रहे हैं कि कहीं भटकल उन्हें गुमराह तो नहीं कर रहा है।


अधिकारी ने बताया कि संभव है कि भटकल अदालत में अपने बयान से मुकर जाए। लिहाजा उसके हरेक दावों की गहन छानबीन की जा रही है ताकि उससे संबंधित साक्ष्य सामग्री (मेटेरियल एविडेंस) हासिल की जा सके।

पूछताछ में भटकल ने कुछ ऐसे धमाकों पर अफसोस जताया है जो पूरी तरह कारगर नहीं हो सका।

अगस्त 2012 को पुणे के जंगली मरान रोड और बनारस से शीतला घाट के धमाकों का जिक्र करते हुए भटकल ने कहा है कि उन बमों को ठीक तरीके से नहीं रखा जा सका इसलिए वह कारगर नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed