फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party spoke person mj akbar's statement

'कश्मीर को अलग करना मतलब भारतीय मुसलमान के अधिकारों का समर्पण'

Sun, 24 Jan 2016 09:46 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party spoke person mj akbar's statement

भाजपा सांसद और जाने माने पत्रकार एमजे अकबर ने शनिवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और क्योंकि यह एक मुस्लिम राज्य है इसलिए इसे अलग करना मुस्लिमों के अधिकारों का समर्पण होगा।

विज्ञापन


भारत के वाह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के संस्थापक रामनाथ काव की समृति में आयोजित एक समारोह में ‘द रोमांस ऑफ रिग्रेसन : कैलिफेट वर्सस मॉडर्निटी’ विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही दो देशों (विभाजन) के सिद्धांत पर समर्पण कर चुके हैं। हम स्थायी तौर पर ऐसा नहीं कर सकते।’ उन्होंने विश्व में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के बढ़ते खतरे के परिप्रेक्ष्य में उसके विरुद्ध यह बात कही।
विज्ञापन


अकबर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष, भले ही कोई इसे समझे या नहीं, लेकिन यह इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार चल रहा युद्ध है।

मतभेद किस बात को लेकर है?

bhartiya janta party spoke person mj akbar's statement

उन्होंने कहा, ‘मतभेद किस बात को लेकर है? यह भौगोलिक कारणों से नहीं बल्कि आदर्शों से जुड़ा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। खास तौर से इसलिए क्योंकि यह मुस्लिम राज्य है। भारतीय संविधान धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता है।’

इस्लामिक स्टेट के उभरते खतरों पर अकबर ने कहा, ‘जहां आधुनिकता असफल हो चुकी है या नहीं पहुंच पाई है वहां खालीपन वापसी के रोमांस से भरा जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed