फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party mp anurag thakur speaks in parliament

'मोदी को फंसाना चाहती थी यूपीए सरकार'

Sat, 27 Feb 2016 04:59 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party mp anurag thakur speaks in parliament

अफजल गुरु पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम और इशरत जहां मामले में पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई के बयान की गूंज शुक्रवार को लोकसभा में भी सुनाई दी।

विज्ञापन


भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार अपने धुर विरोधी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाना चाहती थी।
विज्ञापन


इस पर विपक्ष के कुछ सदस्यों ने एतराज जताया, जिस पर भाजपा ने कहा कि ठाकुर ने इस संदर्भ में पहले ही नोटिस दे दिया है।

ठाकुर ने चिदंबरम के बयान का किया जिक्र

bhartiya janta party mp anurag thakur speaks in parliament

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन से ठीक पहले अनुराग ठाकुर ने उस रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें पिल्लई ने कहा था कि इशरत मामले में 2009 में गुजरात हाईकोर्ट में दाखिल एफिडेविट में राजनीतिक स्तर पर बदलाव किए गए थे।

ठाकुर ने चिदंबरम के बयान का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने कहा था कि अफजल गुरु के केस में शायद सही फैसला नहीं हुआ। भाजपा सांसद के अनुसार पूर्व की सरकार साजिश के जरिये अपने राजनीतिक विरोधियों को फंसाना चाहती थी।

देश जानना चाहता है कि एफिडेविट में किसने बदलाव किया था। दूसरी ओर कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कुछ चुने हुए सदस्यों को बोलने की इजाजत देने पर एतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed