फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhagat singh not named in british police officers murder

सांडर्स हत्याकांड: FIR में भगत सिंह का नाम नहीं

Fri, 09 May 2014 09:30 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
bhagat singh not named in british police officers murder

ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम शामिल नहीं है। लाहौर पुलिस को इस मामले से संबंधित दस्तावेजों की खोज में यह पता चला है। 1928 में सांडर्स की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


भगत सिंह का नाम नहीं होने के बाद इस मामले में उनके निर्दोष साबित होने की संभावना बढ़ गई है। सांडर्स की हत्या के लिए भगत सिंह को 83 साल पहले लाहौर के शादमन चौक पर फांसी दे दी गई थी। तब उनकी उम्र महज 23 साल थी।

विज्ञापन

संबंधित दस्तावेज से मिले संकेत

bhagat singh not named in british police officers murder

भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज राशिद ने याचिका दायर कर सांडर्स की हत्या के मामले में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रमाणित कापी की मांग की।

लाहौर पुलिस ने अनारकली पुलिस स्टेशन के दस्तावेजों की खोज के बाद प्राथमिकी प्राप्त कर ली है। 17 दिसंबर, 1928 को यह प्राथमिकी दो अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ उर्दू में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed