फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Benia Bagh rally cancelled because of gujarat police input

उल्टा पड़ा मोदी का दांव, गुजरात पुलिस के कारण नहीं दी गई थी इजाजत

Sat, 10 May 2014 10:44 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Benia Bagh rally cancelled because of gujarat police input

चुनाव आयोग ने कहा है कि गुजरात पुलिस की सूचना के आधार पर ही वाराणसी में मोदी की रैली को अनुमति न देने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने रैली स्थल को मुफीद नहीं माना था। लेकिन आयोग ने भाजपा को रैली की अनुमति न देने के फैसले की जानकारी देने में देरी होने पर अफसोस जताया।

चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा ने नई दिल्ली में कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार की सुरक्षा टीम से जुड़े गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने यह संकेत दिया था कि रैली के लिए जिस जगह का चुनाव किया गया है वह मुफीद नहीं है।

चुनाव आयोग ने खोला राज

Benia Bagh rally cancelled because of gujarat police input

इस अधिकारी का कहना था कि इस जगह पर रैली नहीं की जा सकती क्योंकि यह काफी संकीर्ण है। यह काफी घिरा हुआ भी है। इसके बाद ही रैली की अनुमति से इनकार का फैसला किया गया।

हालांकि इस मामले में चुनाव अधिकारी और भाजपा के बीच कम्यूनिकेश गैप रहा। चुनाव अधिकारी को इस फैसले के बारे में पार्टी को जल्दी बता देना चाहिए था।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसे अब इतना तूल नहीं देना चाहिए कि मामला चुनाव आयोग तक पहुंच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग का तर्क हजम नहीं हुआ: भाजपा

Benia Bagh rally cancelled because of gujarat police input

भाजपा ने चुनाव आयोग के इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया कि सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर नरेंद्र मोदी की रैली को अनुमति नहीं दी गई। पार्टी ने कहा कि अगर आयोग ने इस मामले में तुरंत कदम उठाया होता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था।

पार्टी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पास मोदी से ज्यादा सुरक्षा है और उन्हें अनुमति दी गई लेकिन उसके पीएम उम्मीदवार को उन्हीं के चुनाव क्षेत्र में रैली की अनुमति क्यों नहीं दी गई।

भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने अपने स्तर पर इस मामले में तुरंत कदम उठाया होता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था। भाजपा ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के बेनियाबाग में मोदी की रैली को अनुमति न दिए जाने के बाद शुक्रवार को यह प्रतिक्रिया जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed