{"_id":"4088c93e-e32b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"beni-prasad-verma-comment-on-mulayam-gave-pain-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने बेनी के बड़बोले बयान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने बेनी के बड़बोले बयान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का बड़बोलापन कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के विवादित बयानों से कभी किनारा तो कभी उन्हें संयम बरतने की नसीहत देने के बावजूद पार्टी की सिरदर्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
मंगलवार को भी सपा नेता मुलायम सिंह यादव पर बेनी की ओर से आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस असहज हो गई। कांग्रेस को जवाब देना भारी पड़ रहा है। लिहाजा, पार्टी ने पहले की तरह उनके बयान से किनारा कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि बेनी ने कहा था कि यदि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह डॉ. राम मनोहर लोहिया की भूमि पर चुनाव लड़ने का साहस जुटाएं तो जरूर उन्हें पटखनी देने के लिए मैं यहां से चुनाव लड़ने को तैयार रहूंगा। बेनी ने कहा कि ऐसा करना सपा सुप्रीमो के लिए आसान नहीं।
विज्ञापन
संसद के आगामी मानसून सत्र में जब केंद्र सरकार को खाद्य सुरक्षा विधेयक समेत तमाम बिलों को लेकर सपा के समर्थन की सख्त जरूरत है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान कांग्रेस और सरकार को मुश्किल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि बेनी प्रसाद ने जो कहा, उसके बारे में पार्टी क्यों जवाब देगी। यह बात बेनी प्रसाद ने कही है। वही इस पर सफाई देंगे। उन्होंने किसी दूसरी पार्टी के बारे में कुछ कहा है। तो इस पर पार्टी कुछ नहीं कहेगी।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा है कि मुलायम सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा पुराने दोस्त रहे हैं। इसलिए यह मामला बेनी और सपा के बीच का मामला है। पार्टी को कुछ नहीं कहना है।
यूपीए सरकार आगामी मानसून सत्र में खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित करवाने की पूरी कोशिश में है। मुलायम सिंह इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। मगर यूपीए के मैनेजरों को भरोसा है कि सपा शुरुआती नानुकुर के बाद बिल पर मान जाएगी।
बेनी के ताजा विवादित बयान से सरकार के मैनेजर भी सकते में आ गए हैं। बेनी के बयान को लेकर कांग्रेस के अंदर नाराजगी देखने को मिली। पार्टी के कई नेताओं ने अनौपचारिक बातचीत में बेनी को सिरदर्द बताया।
मगर कोई भी नेता उनके खिलाफ खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि ऐसे विवादित बयान से न कांग्रेस का और न ही खुद उनका कोई भला होने वाला।