फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beni got license to attack on mulayam

बेनी को मिला मुलायम की लानत-मलानत का 'लाइसेंस'

Wed, 09 Oct 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
beni got license to attack on mulayam

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और उनके दोस्त से दुश्मन बने मुलायम सिंह यादव के बीच छत्तीस का आंकड़ा है, इससे सभी वाकिफ हैं। लेकिन अब बेनी को अपने 'पसंदीदा' विरोधी पर हमला बोलने का लाइसेंस मिल गया है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस को अब संसद में समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम की खास जरूरत नहीं है और इसलिए उनका मूड अच्छा रखने का कोई दबाव भी नहीं है।

कांग्रेस के एक मैनेजर ने बताया कि मुलायम के खिलाफ आग उगलने से वर्मा को रोकने की कोई वजह या जरूरत नहीं है। पिछले हफ्ते उन्होंने सपा प्रमुख पर भाजपा से साठगांठ कर उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे भड़काने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


कांग्रेस केवल इस बात से चिंतित है कि वर्मा अपनी पार्टी और अपने नेताओं के खिलाफ कोई बयानबाजी न करे। पार्टी मैनेजर ने कहा, "जब तक वह कांग्रेस या उसके नेतृत्व की आलोचना नहीं करते, तब तक सब सही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतिक्रिया कुछ अलग है, क्योंकि कांग्रेस को बार-बार वर्मा पर लगाम लगाने की जरूरत पड़ी है। एक बार उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यादव ने यूपीए का समर्थन करने के लिए पैसा लिया है और उनके आतंकियों से रिश्ते हैं।


कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उसने वर्मा को अपने टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपना रुख नहीं बदला, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed