फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Behind rape, suicide of teen in UP village: no toilet at home

युवती के बलात्कार और आत्महत्या के पीछे 'शौचालय' जिम्मेदार?

Mon, 18 Jan 2016 02:31 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
Behind rape, suicide of teen in UP village: no toilet at home

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में करीब एक हफ्ते पहले एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और उसके के बाद उसकी आत्महत्या के मामले में जो वजहें सामने आई हैं उसमें सबसे बड़ी वजह घर में शौचालय का न होना है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार दुष्कर्म का शिकार हुई 16 साल की युवती ने अगली सुबह समाज के भय से आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक युवती ने बुधवार की सुबह खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी निर्देश वर्मा (18) को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस घटना के बाद यह सवाल एक बार फिर से मुंह खोल कर सबके सामने खड़ा हो गया कि आखिर लोग अपने घर में शौचालय क्यों नहीं बनवाते।
विज्ञापन


युवती के परिजनों के मुताबिक उनके पास इतने पैसे ही नहीं हैं कि वे घर में शौचालय बनवा सकें। उन्होंने कहा कि हम खुले में शौच करने शौक से नहीं जाते बल्कि यह हमारी मजबूरी है। यह मजबूरी केवल इसी परिवार की नहीं है बल्कि गांव में रहने वाले उन 500 लोगों की भी है जिनके पास शौचालय बनवाने के लिए पैसे तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तलब की रिपोर्ट

Behind rape, suicide of teen in UP village: no toilet at home

हालात यह है कि गांव के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश के घर भी शौचालय की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार हमारी कोई मदद नहीं करती जिससे कि हम घरों में शौचालय बनवा सकें। लेकिन वहीं के एक स्थानीय निवासी ईश्वर दीन वर्मा के घर में शौचालय है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत करीब चार साल पहले ही शौचालय बनवा लिया था। उन्होंने गांव वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कई दूसरे गांववालों के लिए भी शौचालय बनवाए थे लेकिन उन लोगों ने अपनी सुविधानुसार उसे रसोईघर या फिर किसी दूसरे काम के लिए इस्तेमाल करते है। वहीं गांव के ही एक युवती परवीन बानों का कहना है कि सरकारी सुविधाओं का लाभ केवल 'अमीर लोगों' को ही मिलता है।

लखीमपुर से जिलाधिकारी किंजल सिंह ने पीड़ित युवती के घर का मुआयना करने के बाद कहा, 'ऐसी घटनाओं के बाद ही बाद ही घर में शौचालयों की कमी महसूस की जाती है और यह महिलाओं की असुरक्षा का सबसे बड़ा कारण है।' जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने एसपी अखिलेश चौरसिया से रिपोर्ट तलब किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रमुख गृह सचिव को पत्र लिखकर गोला थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed