{"_id":"acf2fe70-1ad9-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"before-second-inning-gadkari-make-itself-stronger","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पारी से पहले खुद को मजबूत बना रहे गडकरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दूसरी पारी से पहले खुद को मजबूत बना रहे गडकरी
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
Updated Sat, 20 Oct 2012 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी दफा ताजपोशी का रास्ता साफ हो जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी अब पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लग गए हैं। इसके लिए वे सबसे पहले प्रदेश संगठन में ऐसे लोगों को लाना चाहते हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हों।
विज्ञापन
इसी रणनीति के तहत गडकरी अब सभी प्रदेशों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली तलब कर संगठन को दुरुस्त करने के लिए मंत्रणा में जुट गए हैं। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर गडकरी की पहली बड़ी अग्निपरीक्षा आगामी लोकसभा चुनाव हैं। भाजपा सूरजकुंड सम्मेलन में भी कह चुकी है कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसलिए अगले एक साल के भीतर लोकसभा चुनाव तय मानकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। इसलिए गडकरी अभी से प्रत्येक प्रदेश इकाई के शीर्ष नेता को दिल्ली तलब कर संगठन के चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने में लगे हैं।
विज्ञापन
इसी कवायद के तहत उन्होंने शनिवार को दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ अलग-अलग विचार मंथन किया। इससे पहले वे हरियाणा के नेताओं से भी मंथन कर चुके हैं। इन बैठकों में मुख्यत: दो सूत्री एजेंडा रहा। एक तो उन्होंने संगठन की चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश इकाई के लिए नए नाम पर आम सहमति अथवा चुनाव को लेकर नेताओं का मन टटोला गया। इसके साथ ही लोकसभा के चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा के संगठन चुनाव चल रहे हैं और अब तक जिलास्तर तक चुनाव पूरे हो चुके हैं। इस साल दिसंबर तक ये चुनाव संपन्न हो जाने हैं। प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो जाने के बाद ही गडकरी की दोबारा ताजपोशी के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि इसीलिए वे प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ठोक बजाकर ही नाम तय करने की कोशिश में लगे हैं।