फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   before hanging yakoob was sent a cake from his family

फांसी से पहले घरवालों ने याकूब को भेजा था केक

Thu, 30 Jul 2015 01:32 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
before hanging yakoob was sent a cake from his family

आज यानी गुरुवार को सुबह 7 बजे मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दे दी गई है। याकूब को 30 जुलाई को फांसी दी गई और 30 जुलाई को ही याकूब का जन्मदिन भी होता है।

विज्ञापन


याकूब के परिवार ने आज नागपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक को एक केक भी दिया था। इससे कुछ ही घंटों पहले याकूब को बताया गया था कि उसकी दया याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


फांसी के बाद याकूब मेमन का शव अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के माहिम में भेज दिया गया्, जहां पर याकूब के पिता को दफनाया गया था।

नम थीं याकूब की आंखें

before hanging yakoob was sent a cake from his family

एक अधिकारी के मुताबिक जैसे ही जेल अधीक्षक ने याकूब को उसकी याचिका खारिज होने की खबर सुनाई तो वह कुछ नहीं बोला और चुपचाप फांसी यार्ड की तरफ चला गया।

एक जेल अधिकारी ने बताया, "उसकी आंखें भीगी हुई थीं, लेकिन याकूब ने कोई भी सवाल नहीं पूछा। बुधवार सुबह तक उसके मन में कुछ उम्मीदें थीं और उसने राष्ट्रपति को अपनी दया याचिका भेजते हुए एसपी से बात भी की थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed