फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beef party in shri keral verma college in kerla

कॉलेज में बीफ पार्टी आयोजित करने पर 6 छात्र सस्पेंड

Tue, 06 Oct 2015 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
beef party in shri keral verma college in kerla

अभी उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिसाहड़ा कांड का मामला शांत नहीं हुआ है कि इसकी आंच धीरे-धीरे पूरे देश में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


केरल के त्रिचूर में श्री केरल वर्मा कॉलेज के छात्रों ने बिसाहड़ा कांड के खिलाफ माकपा की स्टूडेंट ब्रांच स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के छः छात्रों ने बीफ की पार्टी आयोजित की थी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस कार्यक्रम से जुड़े छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

इस बात की जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल सीएम लता ने दी। उन्होंने कहा कि एसएफआई ने बीते 1 अक्टूबर को बीफ की पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में छात्रों बिसाहड़ा कांड के विरोध में रोटी और बीफ परोसा गया था।

विज्ञापन

हुआ था विवाद

beef party in shri keral verma college in kerla

लता ने बताया कि कॉलेज परिसर में मांसाहारी भोजन पर रोक लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि हम छात्रों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है, लेकिन कॉलेज के अनुशासन को तोड़ना गलत है। अगर यह पार्टी का आयोजन कॉलेज परिसर के बाहर किए गया होता तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती।

बताते चलें कि जिस दिन यह कॉलेज में पार्टी होनी थी, उसी दिन एसएफआई और एबीवीपी में विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed