फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beef is not available for lion and leopard in mumbai

मुबंई के शेर-बाघ हो गए नाराज, पर क्यों?

Tue, 31 Mar 2015 05:10 PM IST
न्यूयार्क टाइम्स न्यूज नेटवर्क
न्यूयार्क टाइम्स न्यूज नेटवर्क Updated Tue, 31 Mar 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
beef is not available for lion and leopard in mumbai

संजय गांधी नेशनल पार्क, मुंबई में लम्बी कद-काठी के बाघ का पिंजरा जैसे ही खुलता है वह अपने भोजन के लिए दरवाजे पर बड़ी तेजी से झपटता है, लेकिन हल्का चिकन देखकर वह निराश भाव से धीरे धीरे उसे ही खाने लगता है।

विज्ञापन


अब तक इस बाघ को स्लाटर हाउस से लाया जाने वाला ताजा बीफ परोसा जाता था, जो महाराष्ट्र में बीफ पर प्रतिबंध के साथ ही उसे मिलना बंद हो गया है। इस पार्क में वह अकेला नहीं बल्कि यहां मौजूद 3 शेर, 8 बंगाल टाइगर, 14 तेंदुए और 3 गिद्धों को भी यही खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन


हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने गोमांस रखने व बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। हरियाणा में भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है और रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार भी इस पर विचार करेगी। भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी गोमांस पर प्रतिबंध की चर्चा चल पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में इस प्रतिबंध से कई रिटेलर्स चिंतित हो गए हैं, जिनका व्यवसाय बुरी हालत में आ गया है। अब तक यहां जानवरों को ताजा बीफ और चिकन को मिश्रित रूप से दिया जाता था, लेकिन जंगली जानवरों के मैन्यू में से बीफ अब गायब हो चुका है। यहां जानवरों को भोजन देने वाले बाबू विष्णु कोटे इसे सही करार देते हैं, लेकिन प्रबंधक शैलेष भगवान देवरे कहते हैं कि इन जंगली जानवरों को केवल मुर्गा खिलाने से अंतत: ये कमजोर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed