फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   because of pmo's rejection appointments delayed

पीएमओ की नामंजूरी की वजह से लटकी नियुक्तियां

Fri, 17 Jul 2015 09:15 AM IST
विनोद अग्निहोत्री/अमर उजाला, दिल्ली
विनोद अग्निहोत्री/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jul 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
because of pmo's rejection appointments delayed

प्रधानमंत्री कार्यालय की नामंजूरी की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र की देश की मशहूर महारत्न कंपनियों के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां लटकी पड़ी हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने कुछ बड़ी कंपनियों के निदेशक और सीएमडी पद के लिए जिन नामों की सिफारिशें भेजीं, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनमें से ज्यादातर नामों को सीवीसी और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों के बावजूद नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन


अब इनके लिए पीईएसबी को दोबारा विज्ञापन देकर आवेदन मंगाने और साक्षात्कार की कवायद करनी पड़ रही है। पीईएसबी अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचाराधीन है कुछ प्रस्ताव

because of pmo's rejection appointments delayed

प्रधानमंत्री कार्यालय ने चयन पद्धति में बदलाव करके पीईएसबी द्वारा एक की जगह बिना योग्यता क्रम के तीन नाम एसीसी को भेजने और इनमें से किसी एक का चयन एसीसी द्वारा किए जाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

इस्पात क्षेत्र में देश की रीढ़ मानी जाने वाली सार्वजनिक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के निदेशक (एच आर) के पद के लिए पीईएसबी ने विज्ञापन और साक्षात्कार के बाद आंतरिक उम्मीदवार अतुल श्रीवास्तव का नाम चयन करके भेज दिया।

श्रीवास्तव की सीवीसी क्लीरियंस भी हो गई और फाइल एसीसी के पास अंतिम आदेश के लिए चली गई। लेकिन एसीसी ने श्रीवास्तव के चयन को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि इस पद के लिए चयनित व्यक्ति के पास प्लांट में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

दोबारा करनी पड़ रही साक्षात्कार की कवायद

because of pmo's rejection appointments delayed

हालांकि अतुल श्रीवास्तव सेल के भिलाई कारखाने में पहले काम कर चुके हैं और इन दिनों सेल मुख्यालय दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात हैं।

वैसे पद के लिए दिए गए विज्ञापन में प्लांट में काम करने केअनुभव की योग्यता होना जरूरी नहीं बताया गया था।अब इस पद केलिए पीईएसबी को दोबारा विज्ञापन और साक्षात्कार की कवायद करनी पड़ी।

इसी तरह सेल में ही निदेशक (मार्केटिंग एवं डेवेलपमेंट) और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम खारिज हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed