{"_id":"33ea419e-12ac-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"bdm-cricket-bat-manufacturer-abducted-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएम स्पोर्ट्स के मालिक का मेरठ में अपहरण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीडीएम स्पोर्ट्स के मालिक का मेरठ में अपहरण
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Oct 2012 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी बीडीएम के निदेशक सुधीर महाजन का यहां अज्ञात अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया है। अपहर्ताओं ने उनके परिजनों से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
महाजन मंगलवार देर रात दिल्ली रोड स्थित अपने कारखाने से कार से मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में अपने घर जा रहे थे। उसी दौरन गंगा नगर पुलिस चौकी के पास अपहर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली और रिवाल्वर दिखाकर चालक सहित उनका अपहरण कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अपहर्ताओं ने महाजन के बेटे के मोबाइल पर मैसेज कर दो करोड़ रुपये फिरौती की मांग की है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. सत्यनारायण ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पूरे जोन में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अपहर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और स्पेशल टॉस्क फोर्स को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
सत्यनारायण ने कहा कि फिलहाल अपहर्ताओं के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस महाजन के वाहन चालक रविन्दर पर अपहरण में शामिल होने की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। उसने एक महीने पहले ही महाजन के यहां वाहन चालक के तौर पर नौकरी शुरू की थी।