फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bawal at parking issue in meerut

सेंट्रल पार्किंग को लेकर भिड़े भाजपा सांसद

Wed, 24 Jun 2015 12:25 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
bawal at parking issue in meerut

मेरठ में पॉश आबूलेन पर सेंट्रल पार्किंग खत्म करने को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया। कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने तड़के ही सेंट्रल पार्किंग के स्थान पर फ्रेम में गमले लगा दिए। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए सांसद की अगुवाई में फ्रेम और गमले उठाकर फेंक डाले।

विज्ञापन


इस दौरान आमने-सामने आए कर्मचारियों और व्यापारियों में संघर्ष और पथराव हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया। संयुक्त व्यापार संघ ने जहां छावनी के सभी बाजार बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


देर शाम डीएम पंकज यादव ने इस प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए कोई सर्वमान्य हल न निकलने तक यथास्थिति रखने के निर्देश दिए हैं। आबूलेन की सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था खत्म करने के लिए कैंट बोर्ड मंगलवार तड़के चार बजे से पूरी तैयारी से उतर गया। सेंट्रल पार्किंग के स्थान पर कर्मचारियों ने करीब 40 फ्रेमों में 250 गमले सजा दिए। करीब 150 कर्मचारी भी आबूलेन पर तैनात कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने उठाकर फेंका गमला, बेकाबू हुए भाजपाई

bawal at parking issue in meerut

इसके विरोध में सुबह 9 बजे से संयुक्त व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारी आबूलेन दास मोटर्स तिराहे पर एकत्रित होने लगे। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों व्यापारियों ने कैंट बोर्ड की कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

व्यापारियों के समर्थन में करीब दस बजे सांसद राजेंद्र अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कैंट बोर्ड ने 20 जून को हुई बैठक में बनी सहमति से अलग हटते हुए आबूलेन सेंट्रल पार्किंग को हटाने का कदम क्यों उठाया। सेंट्रल पार्किंग को अचानक नहीं खत्म किया जा सकता। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सेंट्रल पार्किंग को लेकर मैं व्यापारियों के साथ हूं।

भाषण के बाद सांसद ने पहल करते हुए एक गमले को उठाकर फेंक दिया और उसके चारों तरफ लगे फ्रेम को उखाड़ फेंका। जिसके बाद व्यापारी और भाजपाई बेकाबू हो गए और सड़क के बीचोंबीच रखे दर्जनों गमलों को तोड़ने के साथ ही फ्रेम उखाड़ फेंके। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई। व्यापारियों और कर्मचारियों में जिसे मौका मिला, उसने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति काबू में की।

बवाल के बाद वार्ता में बंद, हड़ताल

bawal at parking issue in meerut

बवाल के बाद आबूलेन स्थित नवीन होटल में सांसद, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष, एसपी सिटी ओपी सिंह, एडीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें नवीन गुप्ता ने छावनी के सभी बाजारों को बंद करने की घोषणा कर दी।

सरदार नरेंद्र सिंह ने सदर थाने में कैंट बोर्ड के सीईओ समेत दर्जनों अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दे दी। वहीं, कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए थाना सदर बाजार पर सांसद, आठ नामजद व्यापारियों समेत 60 अन्य के खिलाफ तहरीर दे दी।

'कैंट बोर्ड के सफाई कर्मियों ने सांसद समेत व्यापारियों के खिलाफ तो व्यापारी पक्ष ने सीईओ समेत कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटनास्थल की वीडियो फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।'
-गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed