जानिए बप्पी लहरी के पास कितना है सोना?
हमेशा सोने की चेन और अन्य आभूषणों में सजेधजे दिखने वाले जाने-माने संगीतकार बप्पी लाहिरी की पत्नी के पास उनसे ज्यादा गहने हैं। लाहिरी के पास 12 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के अलावा बीएमडब्ल्यू और ऑडी सहित पांच कारें हैं।
लाहिरी के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 17,67,451 रुपये के 754 ग्राम सोने के आभूषण, जबकि उनकी पत्नी के पास 20,74,830 रुपये के 967 ग्राम सोने के गहने हैं।
12 करोड़ की संपत्ति है लहरी पर
भाजपा के टिकट पर सेरामपोर से चुनाव लड़ रहे लाहिरी के पास 2,20,000 रुपये की चांदी है। उनकी पत्नी के पास 8.9 किलो चांदी और 4,27,353 रुपये के हीरे के गहने के हैं।
बप्पी लहरी भाजपा के टिकट पर पहली बार बंगाल से चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखना है कि अपने संगीत और सोने के लिए मशहूर बप्पी लहरी क्या बंगाल में भाजपा के लिए कुछ कमाल कर पाते हैं या नहीं?