फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   banned drugs found in ashram of asaram

आसाराम के आश्रम में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयां!

Fri, 11 Oct 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
banned drugs found in ashram of asaram

रेप मामले में फंसे आसाराम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आसाराम के आश्रम में ऐसी दवाइयां पाई गई हैं जिनके प्रतिबंधित होने का शक है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आसाराम के जहांगीरपुरा आश्रम में सूरत के खाद्य और औषधि विभाग ने छापा मारा था, जिसमें कुछ संदेहास्पद यौन शक्तिवर्धक दवाइयां मिली हैं।

आसाराम इस समय एक नाबालिग लड़की से रेप मामले में जोधपुर जेल में बंद है और उन पर रेप का एक और आरोप भी लगा है। आसाराम के बेटे नारायण साईं भी रेप के आरोपों में घिरे हैं और छह दिनों से गायब हैं।
विज्ञापन


विभाग ने आश्रम से जिन दवाइयों का नमूना लिया है उन्हें बेचने से मना किया गया है।

आश्रम मे भक्तों को यौनशक्ति बढ़ाने वाली दवाइंया दी जाती थीं। यहां मिलीं दवाइयों में राम बाण बूटी, त्रिफला टैबलेट, सप्त धातु वर्धक बूटी, आंवला चूर्ण और रसायन टेबलेट आदि दवाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूरत के खाद्य एवं औषधि विभाग ने आसाराम के आश्रम को कुछ दवाइयां बनाने और बेचने की अनुमति दी है लेकिन विभाग को पता चला कि इन दवाइयों में कुछ ऐसे रसायन हैं जिनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

सूरत के विभाग ने आश्रम से मिली संदिग्ध दवाइयों का नमूना वडोदरा की सरकारी लैब में जांच के लिए भेज दिया है। अगर दवाइयां प्रतिबंधित पाई जाती हैं तो आसाराम एक और मामले में फंस सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed