कांबली,उनकी बीवी का अखबार में विज्ञापन
पूर्व जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली और उनकी बीवी आजकल चर्चाओं में हैं। दरअसल कर्ज का भुगतान न करने के चलते डोम्बली सिटी कॉपरेटिव बैंक ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।
मुम्बई के बैंक ने इस संबंध में स्थानीय मराठी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया है।
लोन की किस्त नहीं चुकाई
दरअसल विज्ञापन के अनुसार कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया कांबली ने बैंक से लिए गए कर्ज की किस्तें नहीं चुकाई हैं।
बैंक के प्राप्त जानकारी के अनुसार कांबली और उनकी पत्नी दोनों गायब हैं। बैंक ने विज्ञापन में लोगों से अनुरोध किया है कि वे बैंक को कांबली और उनकी पत्नी के बारे में जानकारी दें ताकि इन दोनों को खोजा जा सके।