फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bank-intren-died-in-london

लगातार 72 घंटे काम करने वाले नौजवान ने दम तोड़ा

Wed, 21 Aug 2013 02:51 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
bank-intren-died-in-london

नौकरी पाने की ललक में अधिक काम करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक उदाहरण लंदन में सामने आया है, जहां एक युवा इंटर्न की लगातार काम करने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला लंदन के बैंक ऑफ अमेरिका का है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन का 21 वर्षीय छात्र मॉर्टिज इरहार्ड्ट इंटर्नशिप कर रहा था।

मार्टिज की इंटर्नशिप जल्द ही पूरी होने वाली थी। नौकरी पाने की ललक में वह कई घंटे लगातार काम कर रहा था। जिस दिन उसकी मौत हुई, वह लगातार 72 घंटे काम करके छात्रावास लौटा था।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्टिज मिर्गी से पीड़ित था और छात्रावास के बाथरूम में फिसलने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ ये कहा जा रहा है कि वह अपने रूममेट को बाथरूम में मृत मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार मार्टिज सुबह 6 बजे बैंक से वापस लौटा था। उसने लगातार तीन दिन तक वहां काम किया था। लगातार काम से थक जाने के कारण उसके साथ ये हादसा हुआ।

इस वेबसाइट पर लगी पोस्ट पर आए कमेंट्स के मुताबिक मार्टिज एक गंभीर और मेहनती छात्र था। वहीं अन्य कमेंट्स में बताया गया कि मार्टिज की इंटर्नशिप के ये तीन महीने उसके जीवन का सबसे बुरा समय था।


मामले में एक पूर्व बैंक इन्वेस्टर ने बताया कि मार्टिज दिन में 14 घंटे काम किया करता था। उन्होंने बताया कि बैंकिंग में वर्क कल्चर काफी कठिन है। जहां नौकरी पाने के लिए इंटर्न लगातार काम करते हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की पोस्ट पर एक अज्ञात बैंकर ने बताया कि लंदन के बैंक ऑफ अमेरिका में इंटर्न सप्ताह में 100 से 110 घंटे तक लगातार काम करते हैं।

हालांकि ये अपनी तरह का पहला मामला है जहां लगातार काम करने के कारण किसी की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed