फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   banda girl will also participate in village elections

बांदा की 'दबंग दीदी' अब लड़ेंगी प्रधानी का चुनाव

Thu, 19 Nov 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 19 Nov 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
banda girl will also participate in village elections

गैंगरेप मामले में देश-विदेश के अखबारों की सुर्खियों में रही शीलू निषाद अब चुनावी समर में कूदेगी। वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत ग्राम प्रधान चुनाव से कर रही है। उसने पैतृक गांव शहबाजपुर से प्रधान पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन


2010 में एक विधायक के घर गैंगरेप का शिकार हुई शीलू का मामला मीडिया में छाया रहा। देश-प्रदेश के बड़े राजनीतिक दल व कई बड़े नेताओं ने शीलू की वकालत की। सभी आरोपी जेल गए।
विज्ञापन


तब से शीलू को सुप्रीमकोर्ट के आदेश से पुलिस सुरक्षा मिली है। वह नरैनी क्षेत्र में पैतृक गांव शहबाजपुर में भाई और पिता के साथ रह रही है। अब शीलू ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान बनने की तमन्ना क्यों जागी?

banda girl will also participate in village elections
शीलू ने यह जानकारी बुधवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय आकर खुद दी। उसने दावा किया कि उसके इस फैसले को गांव में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।


प्रधान बनने की तमन्ना क्यों जागी? इस सवाल पर शीलू का कहना था कि उस पर जो बीती है, वह नहीं चाहती कि अब किसी भी अबला के साथ ऐसी घटना हो। अब वह अपने दुख से उबरकर गांव और समाज की सेवा करना चाहती है।

उसका पैतृक गांव बहुत पिछड़ा है। बिजली, पानी, सड़क नहीं है। उसने खुद के इंसाफ के लिए जिस तरह संघर्ष किया, अब उसी तरह अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष और सेवा करेगी।

शीलू अपना नामांकन 21 नवंबर को नरैनी ब्लाक में दाखिल करेगी। यहां तीसरे चरण में चुनाव होना है। मतदान 5 दिसंबर को है। शीलू ने शहबाजपुर सहित ग्राम पंचायत से जुड़े बरकोला, लोधी पुरवा आदि गांवों में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed