{"_id":"66dbb1c8-49ac-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-black-films-on-glass-of-buses-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों से ब्लैक फिल्म और पर्दे हटाने होंगेः शिंदे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बसों से ब्लैक फिल्म और पर्दे हटाने होंगेः शिंदे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद गृह मंत्रालय ने ऐसे अपराधों का रोकने के लिए कई कड़े प्रस्तावों की घोषणा की है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज राज्यसभा में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने संसद को बताया कि बसों के शीशे पर काली फिल्म लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। बसों पर काली फिल्म पाई जाती है तो उन्हें इंपाउंड कर लिया जाएगा। शिंदे ने बताया कि बसों में
विज्ञापन
रात में पर्याप्त रोशनी रखना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि बसों को ड्यूटी के बाद सीधे बस मालिक के पास ले जाकर खड़ी करनी होगी। शिंदे ने बताया कि ड्राइवर की पुलिस वेरीफिकेशन भी अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि बस ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर बस पर लिखना आनिवार्य होगा।
शिंदे ने संसद को बताया कि गैंगरेप मामले की जांच के लिए डीसीपी अगुआई में एसआईटी बनेगी और
एक महिला आईपीएस आफिसर पीड़ित छात्र का हाल लेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पीसीआर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
इससे पहले गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के साथ साउथ दिल्ली की डीसीपी छाया शर्मा भी बैठक में शामिल थीं।
गैंगरेप मामले में तेज कार्रवाई के लिए सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित और सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखा भी था।