फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bad performance of hindi belt in upsc exam

इलाहाबाद: सिविल सेवा में आईएएस फैक्ट्री का सफाया

Fri, 13 Jun 2014 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Jun 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
bad performance of hindi belt in upsc exam

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित सिविल सेवा के परिणाम में आईएएस फैक्ट्री कहे जाने वाले इलाहाबाद को करारा झटका लगा है। कभी आईएएस-आईपीएस में देश भर में सबसे अधिक सेलेक्शन देने वाले इलाहाबाद को निराशा मिली है।

विज्ञापन


सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में 2011 में लागू बदलाव का असर यह रहा कि हिंदी पट्टी से इस बार भी गिनती के परीक्षार्थी सफल हुए थे।

आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर सीसैट लागू करने के बाद हिंदी पट्टी के विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले विषयों इतिहास, राजनीति शास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि का असर खत्म हो गया।

विज्ञापन

बदले हुए पैटर्न से नहीं जुड़ पा रहे छात्र

bad performance of hindi belt in upsc exam

प्रारंभिक परीक्षा से विषय हटने और उसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, प्रशासनिक अभिरुचि सहित अन्य विषयों का समावेश किए जाने के बाद इलाहाबाद सहित अन्य विवि के छात्र पहले ही दौर में लड़ाई से बाहर हो गए।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले रनीश जैन का कहना है कि सिविल सेवा 2013 की प्रारंभिक परीक्षा में ही लड़ाई से बाहर हो जाने के बाद इलाहाबाद के प्रतियोगी इस परीक्षा को लेकर बहुत आशान्वित नहीं थे।

मुख्य परीक्षा में भी एक फिल्टर और होने के बाद गिनती के छात्रों ने इलाहाबाद से साक्षात्कार में हिस्सा लिया था। अब अंतिम परिणाम में इलाहाबाद विवि से पढ़ाई करने वाले छात्र बाहर हो गए। ऐसा नहीं कि अब इविवि में पढ़ाई का स्तर खराब हो गया है अथवा यहां अच्छे छात्र नहीं आ रहे। बल्कि पैटर्न में हुए बदलाव से यहां के छात्र अपने आप को जोड़ नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed