फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bad news for BJP from bihar

सर्वेः दिल्ली के बाद बिहार में मोदी लहर को झटका

Fri, 20 Feb 2015 09:27 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
bad news for BJP from bihar

सालभर से चली आ रही मोदी लहर की हवा धीरे धीरे निकलती दिख रही है। दिल्ली के बाद बिहार में भी भाजपा को आने वाले चुनावों में झटका लग सकता है। न्यूज चैनल एबीपी-नीलसन के सर्वे में जेडीयू-राजद के गठबंधन के सामने भाजपा गठबंधन पिछड़ता दिख रहा है।

विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार माने जा रहे सुशील मोदी सर्वे के अनुसार नीतीश के सामने कहीं भी टिकते नजर नहीं आ रहे हैं। सुशील मोदी वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भी पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि उन्हें ही भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद बताया जा रहा था।
विज्ञापन


माना जा रहा है वर्तमान राजनीतिक संकट में जीतन राम मांझी को सपोर्ट करने से भाजपा को फायदे के बजाय नुकसान होता दिख रहा है। इससे उसके मुकाबले जीतन मांझी की शख्सियत बिहार में ज्यादा मजबूत होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालिया उठापटक के बीच भी मांझी एक बड़े नेता के तौर पर सामने आए हैं। जिसमें दलित-महादलित समुदाय को आस दिखाई दे रही है।

क्या कहता है सर्वे

bad news for BJP from bihar

एबीपी न्यूज-नीलसन द्वारा कराए गए त्वरित सर्वे के अनुसार अगर अभी चुनाव होते हैं तो जेडीयू और उसके नेता नीतीश कुमार खासे फायदे में रह सकता है। सर्वे के अनुसार जेडीयू गठबंधन को चुनावों में 57 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है जबकि भाजपा गठबंधन उसके मुकाबले काफी पीछे 41 फीसदी वोट लेकर रह सकता है।
 
भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका तो उसके बिहार में सबसे बड़े नेता सुशील मोदी को लेकर लग सकता है। जिन्हें सर्वे के अनुसार नीतीश कुमार और मांझी के बाद तीसरे नंबर पर रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में लोगों के दिमाग में आज भी नीतीश कुमार की विकास पुरुष के तौर पर बनी छवि ज्यादा मजबूत हुई है।

राज्य के 52 फीसदी लोग उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद मानते हैं जबकि सुशील मोदी मात्र 10 फीसदी लोगों की पसंद हैं। वहीं मुख्यमंत्री मांझी 16 फीसदी पसंद के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अगर सर्वे को आधार माना जाए तो हालिया दिल्‍ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के हाथों पटखनी खा चुकी भाजपा के लिए यह खतरे की घंटी साबित होने वाले हैं।

राजनीतिक उठापटक के लिए नीतीश कुमार हैं जिम्मेदार

bad news for BJP from bihar

हालांकि सर्वे में खास बात ये रही कि जब उनसे पूछा गया कि हालिया घटनाक्रम के लिए लोग किसे जिम्मेदार मानते हैं तो अधिकतर लोगों ने इसके लिए नीतीश कुमार को दोषी माना। सर्वे के अनुसार बिहार में राजनीतिक संकट के लिए 66 फीसदी लोग इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार मानते हैं।

वहीं काफी लोग यह भी मानते हैं कि मांझी की बगावत का नीतीश कुमार को नुकसान उठाना पड़ेगा। इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। 56 फीसदी लोग मानते हैं कि मांझी की बगावत का फायदा भाजपा को मिलेगा। जबकि 38 फीसदी लोगों का मानना है कि जेडीयू इसका फायदा उठाने में सफल रहेगी।

हालांकि चार फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो यह मानते हैं कि दोनों पार्टियों को इसका फायदा मिल सकता है। सर्वे 14 से 18 फरवरी के बीच किया गया था जिसमें कुल 2456 लोगों से बातचीत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed