फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bad girl in india now trendin in social media

भारत में 'बुरी लड़की' बनने का तरीका

Sat, 21 Feb 2015 04:44 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
bad girl in india now trendin in social media

इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से ऐसा पोस्टर ट्रेंड कर रहा है जो ये बताता है कि भारत में 'एक बुरी लड़की' कहलाने के लिए क्या करना होता है।

विज्ञापन


कई लोगों को ये पोस्टर नारीवादी लग रहा है। किसी ने ट्वीट किया है, "#badgirls चार्ट किसने बनाया है नहीं पता। लेकिन ये दुखद है कि बहुत से लोगों के लिए ये सच के बहुत करीब है।"
विज्ञापन


फ़ेसबुक पर आए एक कमेंट में अरेंज मैरिज को भी महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय से जोड़ने की राय दी गई है। इस कमेंट में कहा गया है, "किसी अजनबी से शादी करना...ये अच्छी लड़की की निशानी है!"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर एक कमेंट में कहा गया है, "मुझे तो रोटी बेलनी आती ही नहीं। मैं नर्क में जाऊँगी।" हालाँकि कुछ लोग इन पोस्टर में छिपे व्यंग्य को पहचान नहीं पा रहे हैं और इसमें लिखी बातों को शाब्दिक अर्थों में ले रहे हैं।

इंटरनेट पर हिट्स पाने के लिए बनाए

bad girl in india now trendin in social media

क्या ये पोस्टर कुछ पेशेवर लोगों ने इंटरनेट पर हिट्स पाने के लिए बनाए हैं? नहीं, इन्हें बैंगलुरू के सृष्टि स्कूल ऑफ़ आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने बनाया है।

इसे बनाने वाले समूह में पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। ये पोस्टर इस समूह को होमवर्क के तौर पर दिए गए थे। फ़ेसबुक पर इन पोस्टर को सबसे पहले शेयर करने वाले इस समूह के सदस्य फ़ुरक़ान जावेद ने बीबीसी को बताया कि इनकी लोकप्रियता से वो चकित हैं।

वो कहते हैं, "हमारा उद्देश्य इसे सामाजिक प्रोपगैंडा बनाना नहीं था। हमने अपने असानइमेंट के लिए इन्हें बनाया था।" समूह ने ऐसे कामों की सूची बनाई जिन्हें करने के बाद लड़के आसानी से बच निकलते हैं, लेकिन लड़कियों पर उन्हें लेकर सवाल उठाए जाते हैं।

ये पोस्टर इससे पहले बनाए गए ऐसे ही पैरोडी पोस्टर 'आदर्श बालक' से प्रेरित हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही लोकप्रिय हो चुके आदर्श बालक पोस्टर में लड़कों पर तंज कसे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed