फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev' factory is spreading pollution

बाबा रामदेव की फैक्ट्री फैला रही प्रदूषण, होगी कार्रवाई

Fri, 08 Feb 2013 09:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Feb 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev' factory is spreading pollution

बाबा रामदेव की फैक्ट्री पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क अब प्रदूषण कानून के जाल में फंस सकती है। ग्रामीणों द्वारा फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने गुरुवार को वहां छापा मारकर जांच की।

विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री से गंदा और बदबूदार पानी निकलता पाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

इलाके के एसडीएम अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने पत्र लिखकर शिकायत की थी कि बाबा रामदेव की फैक्ट्री से निकल रहे पानी से उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


पानी पीने से पशु मर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पानी से इतनी गंध निकल रही है कि वहां सांस लेना दूभर हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अरविंद कुमार पांडे ने गुरवार को फैक्ट्री पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फैक्ट्री से गंदा पानी निकलता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा जा रहा है।


गौरतलब है कि केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में सक्रिय होने के बाद से बाबा रामदेव के खिलाफ उनकी कंपनी के उत्पादों और लेनदेन के कई मामलों में शिकायत दर्ज की गई है।

जांच एजेंसियां बाबा रामदेव और उनकी कंपनियों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून व टैक्स चोरी के कई मामलों में जांच भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed