फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Azamgarh youth who left home to join Islamic State in Syria wants to return

जान जाने के डर से वापस आना चाहता आईएस में शामिल आजमगढ़ का युवक

Sat, 10 Oct 2015 01:14 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh youth who left home to join Islamic State in Syria wants to return

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला एक युवक जो कुछ महीनों पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए सीरिया चला गया था अब वापस आना चाहता है। केंद्रीय एजेंसियां उस युवक से संपर्क करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक इस युवक को करीब छह महीने आईएस के ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए संगठन में शामिल किया गया था जिसके बाद वह तुर्की पहुंचा और आईएस में शामिल हो गया। कुछ दिन पहले उसने अपने परिवार वालों से संपर्क किया और घर वापस आने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


अपने घरवालों को उसने बताया की आईएस के लड़ाकों के साथ रहते रहते वह ऊब गया है। युवक को अपने जान की भी चिंता है क्योंकि वह जिस इलाके में रहता है उसी इलाके में पश्चिमी देश बम बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों से किया संपर्क

Azamgarh youth who left home to join Islamic State in Syria wants to return

युवक का फोन आने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और उसे वापस लाने की कोशिश में जुट गए। बताया जाता है कि युवक ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी और घर छोड़ने से पहले वह छोटे-मोटे काम किया करता था।

ऐसा माना जा रहा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान वह आईएस के संपर्क में आया। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन चैटिंग के ही दौरान वह सउदी अरब के किसी व्यक्ति के संपर्क में आया जो आईएस के लड़ाकों की भर्ती करता था। इसी व्यक्ति से बातचीत के बाद उसने तुर्की जाने का फैसला किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed